गुदड़ी मंसूर खां स्थित सेठ बिहारी लाल जी धर्मशाला के श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे हुआ, जिसमें भक्तों ने अष्ट द्रव्यों के साथ प्रभु शीतलनाथ की पूजा की। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
आगरा। गुदड़ी मंसूर खां स्थित सेठ बिहारी लाल जी धर्मशाला के श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे हुआ, जिसमें भक्तों ने अष्ट द्रव्यों के साथ प्रभु शीतलनाथ की पूजा की। पूजा के बाद पंडित श्री रविन्द्र जैन शास्त्री के निर्देशन में श्रीजी की प्रतिमा को पाण्डुक शिला पर विराजमान कर स्वर्ण कलशों से अभिषेक संपन्न किया गया।
कलशाभिषेक के समापन के उपरांत मंदिर समिति की ओर से सभी भक्तों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर मंदिर के वीरेंद्र कुमार जैन, नरेश जैन, राकेश जैन (पार्षद), अशोक जैन (कपड़े वाले), फकीरचंद जैन, सुरेंद्र जैन, विमल जैन, संजीव जैन, प्रमोद जैन, मनीष जैन, व्यवस्थापक सुभाष जैन, पारस जैन, चिराग जैन, धर्मेंद्र जैन, धर्मेश जैन, सुशीला जैन, मिथिलेश जैन, अल्पना जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, विजय जैन सहित गुदड़ी मंसूर खां के समस्त सदस्य एवं आस-पास की शैलियों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment