समाचार

27 प्रतियोगियों ने लिया भाग : भजन प्रतियोगिता संपन्न 


जैन मिलन मकरोनिया क्षेत्र क्रमांक 10 के द्वारा भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव की श्रृंखला में दशलक्षण महापर्व के अवसर पर श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर नेहानगर में भव्य संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। पढ़िए मनीष जैन विद्यार्थी की रिपोर्ट…


मकरोनिया। जैन मिलन मकरोनिया क्षेत्र क्रमांक 10 के द्वारा भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव की श्रृंखला में दशलक्षण महापर्व के अवसर पर श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर नेहानगर में भव्य संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंगलाचरण मुदिता एवं प्राची मोदी द्वारा नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया एवं भजन संध्या महावीर प्रार्थना के साथ प्रारंभ हुई जिसमें 27 प्रतिभागियों द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ऊपर अपने मनमोहक एवं सुंदर भक्ति भजन के माध्यम से अपनी शानदार प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं।

प्रस्तुति के आधार पर जैन मिलन द्वारा सभी प्रतिभागियों को आकर्षित पुरस्कार वितरण किए गए। इस मौके पर वीर सुरेश जैन अध्यक्ष, वीर रविंद्र जैन मंत्री, वीर निशिकांत सिंघई प्रचार मंत्री, वीर धर्मेंद्र जैन सांस्कृतिक मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण चंदेरिया, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अति वीर प्रमोद भायजी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीर डालचंद जैन, वीर मनीष जैन विद्यार्थी मीडिया प्रभारी के साथ-साथ वीर राजीव भारिल्ल वीर प्रदीप जैन. स्टूडियो वीर प्रवीण जैन. मंत्री वीर निलेश जैन. वीर संजय जै.न वीर वीरेंद्र प्रधान. मार्गदर्शक वीर कमल जैन. वीर निलेश जैन. वीर कौशल जैन. वीर श्रेयांश जैन. वीर राजेश सिंघई. बैंक ऑफिसर वीर अनिल जैन. वीर विनोद जैन. एल आई सी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वीर धर्मेंद्र जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में वीर रविंद्र जैन एवं निशिकांत सिंघई वीर मनीष जैन विद्यार्थी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page