समाचार

युगल मुनिराज श्री शिवानंद प्रश्मानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजन : पर्युषण पर्व पर धूम धाम से मनाया धूप दशमी पर्व


अंहिसक आहार वर्षायोग समिति के मुख्य संयोजक रमाशंकर जैन नायक ने बताया कि श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर मुरैना में आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य युगल मुनिराज श्री शिवानंद जी महाराज मुनिश्री प्रश्मानंद जी महाराज का अंहिसक वर्षायोग चल रहा है। पढ़िए मोहित जैन की रिपोर्ट…


मुरैना। अंहिसक आहार वर्षायोग समिति के मुख्य संयोजक रमाशंकर जैन नायक ने बताया कि श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर मुरैना में आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य युगल मुनिराज श्री शिवानंद जी महाराज मुनिश्री प्रश्मानंद जी महाराज का अंहिसक वर्षायोग चल रहा है।

धूप दशमी के अवसर पर युगल मुनिराज के साथ सकल जैन समाज मुरैना ने नगर के सभी जैन मंदिरों में सामूहिक रूप से धूप खेने के लिए भव्य पद यात्रा का आयोजन किया गया। पद यात्रा में सभी पुरुष वर्ग धोती कुर्ता और महिलाए केसरिया रंग साड़ी में सोभायमान थी डोल नगाड़ों के साथ युगल मुनिराज ने नगर भ्रमण कर धर्म प्रभावना का विस्तार किया। आज का मंगल अवसर बहुत ही अनोखा रहा। यात्रा में विशेष रूप से पूर्व मंत्री श्री विजय जैन गहना ज्वैलर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page