समाचार

गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में आयोजन : मनाया उत्तम संयम धर्म एवं सुगन्ध दशमी महापर्व


श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुदड़ी मंसूर खां में पर्यूषण महापर्व चल रहे हैं महापर्व के छठवें दिन शुक्रवार को उत्तम संयम धर्म एवं सुगंध दशमी महापर्व मनाया गया। जिसमें भक्तों ने भगवान शीतलनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा की। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट..


आगरा। श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुदड़ी मंसूर खां में पर्यूषण महापर्व चल रहे हैं महापर्व के छठवें दिन शुक्रवार को उत्तम संयम धर्म एवं सुगंध दशमी महापर्व मनाया गया। जिसमें भक्तों ने भगवान शीतलनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा की। विधानचार्य रविंद्र जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में उपस्थित सभी भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ उत्तम संयम धर्म एवं सुगंध दशमी की पूजन की क्रियाएं संपन्न कीं।

विधानचार्य रविंद्र जैन शास्त्री ने उत्तम संयम धर्म के बारे में भक्तों को बताते हुए कहा कि मन पर संयम लाए बिना जीवन का कल्याण नहीं हो सकता है इस संयम धर्म कहते हैं। दोपहर में सुगंध दशमी के अवसर पर रंगोली एवं रंग भरों प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला में बच्चों ने भाग लिया|

साय:काल 7:00 बजे 108 दीपकों से प्रभु शीतलनाथ की मंगल आरती की|इस अवसर पर वीरेंद्र जैन,नरेश जैन राकेश जैन पार्षद, सुभाष जैन,धर्मेंद्र जैन,संजय जैन, देवेंद्र जैन,अशोक जैन सुमन जैन सुशील जैन,अल्पना जैन सुनीता जैन समस्त गुदड़ी मंसूर खां जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page