श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट (आदिनाथ जिनालय) छत्रपति नगर इंदौर के नव निर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें समाज हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट (आदिनाथ जिनालय) छत्रपति नगर इंदौर के नव निर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें समाज हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिन में प्रमुख हैं छत्रपति नगर से लगी कॉलोनी गौरव नगर, महावीर बाग और अग्रसेन नगर में पिछले कुछ वर्षों से दिगंबर जैन धर्मावलंबी परिवारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट विधान में संशोधन करवा कर ट्रस्ट में सात नए ट्रस्टीयों को मनोनीत कर वर्तमान 14 ट्रस्टियों के स्थान पर ट्रस्ट 21 सदस्यों का किया जाएगा जिसमें तीन महिला ट्रस्टी भी होंगी।
इसी प्रकार सर्वानुमति से यह निर्णय भी लिया गया कि भविष्य में जब जब भी ट्रस्ट के चुनाव होंगे तब आदिनाथ जिनालय से जुड़े छत्रपति नगर एवं उससे जुड़ी कॉलोनी के जैन धर्मावलंबी जो नियमित रूप से जिनालय में दर्शन, प्रक्षाल, पूजन करने आते हैं और प्रतिवर्ष मंदिर एवं समाज के लागे की राशि देते हैं वह सब समाज के सदस्य माने जाएंगे एवं उनके परिवार के मुखिया सदस्य को ट्रस्ट के चुनाव में मत (वोट) देने का अधिकार रहेगा।
बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, कार्य अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र जैन, उपाध्यक्ष रमेशचंद्र जैन एमपीईबी परामर्शदाता पंडित रमेशचंद बांझल एवं कमल जैन (चैलेंजर) ने भी विचार व्यक्त किये। संचालन महामंत्री विपुल बांझल ने किया एवं आभार जिनेश जैन ने माना।













Add Comment