मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी का चातुर्मास कोटा राजस्थान में चल रहा है। इंदौर जैन समाज के जैन युवा परिषद के अध्यक्ष अर्पित जैन वाणी और युवा परिषद की टीम को दर्शन का महासौभाग्य कोटा राजस्थान में प्राप्त हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। अद्भुत वात्सल्य, अद्भुत जन मानस के साथ परम पूज्य चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के परम प्रिय शिष्य सभी के हृदय पटल पर विराजमान, श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी का चातुर्मास कोटा राजस्थान में चल रहा है। इंदौर जैन समाज के जैन युवा परिषद के अध्यक्ष अर्पित जैन वाणी और युवा परिषद की टीम को दर्शन का महासौभाग्य कोटा राजस्थान में प्राप्त हुआ। गुरुदेव की कृपा से प्रभु मुख्य शांतिधारा, गुरुदेव के प्रवचन मंच पर पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर संपूर्ण इंदौर जैन समाज की और से एवं इंदौर के अत्यंत विख्यात कल्पतरु तीर्थ और विद्या पैलेस जिनालय ट्रस्ट कमेटी की और से भी इंदौर पधारने हेतु निवेदन किया और गुरुदेव से अन्य विशेष विषय पर चर्चा भी हुई। गुरुदेव सुबह 3 बजे से चर्या प्रारंभ करते हैं। पूर्ण समय सुबह से रात तक (सामयिक समय छोड़कर)सिर्फ स्वाध्याय, प्रवचन, धार्मिक कक्षा को प्रदान करते हैं। रोज तीनों ही मुनिराज 365 दिन कितने पृष्ठ लिखते हैं।
माता जिनवाणी का पालन और उनका वाचन और जो श्रावक जाए, उस पर पूर्ण वात्सल्य ऐसे चर्या के पूर्ण पालन कर्ता गुरुदेव ने अदभुत वात्सल्य बरसाया। कोटा जैन समाज ऋद्धि सिद्धि नगर की व्यवस्थाओं की कोई जोड़ नहीं, आवास भोजन आहार स्वागत वंदन सभी में कोई जोड़ नहीं। संपूर्ण समाज एक जुट होकर ऐतिहासिक आयोजन संपन्न करवा रहे हैं। मुनि संघ पट्टाचार्य आयोजन हेतु इंदौर पधार रहे हैं।













Add Comment