समाचार

जैन समाज ने दी बधाई : अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ के संदीप डाकोलिया पुनः प्रदेश अध्यक्ष बने


अ. भा .जैन पत्रकार संघ मप्र की प्रदेश कार्य समिति की बैठक मंगलवार को महेश्वर में संपन्न हुई। जिसमें उपस्थित संरक्षक ऋतुराज बुडावन वाला ,हिम्मत मेहता, पूर्व अध्यक्ष संजय लोढ़ा, सलाहकार जवाहर डोसी, राजेश नाहर आदि की सहमति से संदीप डाकोलिया (करही) को पुनः प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट… 


महेश्वर (खरगोन) l अ. भा .जैन पत्रकार संघ मप्र की प्रदेश कार्य समिति की बैठक मंगलवार को महेश्वर में संपन्न हुई। जिसमें उपस्थित संरक्षक ऋतुराज बुडावन वाला ,हिम्मत मेहता, पूर्व अध्यक्ष संजय लोढ़ा, सलाहकार जवाहर डोसी, राजेश नाहर आदि की सहमति से संदीप डाकोलिया (करही) को पुनः प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। प्रदेश महासचिव शिरीष सकलेचा ने बताया कि डाकोलिया के नेतृत्व में संस्था जैन पत्रकार संघ निरंतर प्रगति की ओर कार्य कर रही है। जिसको देखते हुए वरिष्ठ पदाधिकारी ने उन पर ही विश्वास जताते हुए अध्यक्ष के रूप पुनः घोषणा की है।

मुख्य सलाहकार राजेश नाहर ने उनके अध्यक्ष बने रहने का प्रस्ताव रखा, जिस पर ऋतुराज बुडावनवाला ने सभी की और से सहमति प्रदान की। रतलाम जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने डाकोलिया को बधाई देते हुए वरिष्ठजनों का आभार माना। डाकोलिया के जिलाध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्त होने पर छतरपुर जिला अध्यक्ष राजेश जैन रागी बकस्वाहा ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page