समाचार

जैन श्रावकों ने की मुनियों की अगवानी : भव्य मंगल जुलूस के साथ हुआ मंगल प्रवेश 


मुनि श्री मोन सागरजी, मुनिसागरजी, मुक्ति सागरजी मुनियों का भव्य मंगल जुलूस के साथ मंगल प्रवेश बड़ी धूम धाम से हुआ। मंगल जुलूस में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक गण शामिल हुए। महिलायें सिर पर कलश लिए हुए बैंड-बाजे के पीछे पीछे कतार बांधे चल रही थीं। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। मुनि श्री मोन सागरजी, मुनिसागरजी, मुक्ति सागरजी मुनियों का भव्य मंगल जुलूस के साथ मंगल प्रवेश बड़ी धूम धाम से हुआ। मंगल जुलूस में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक गण शामिल हुए। महिलायें सिर पर कलश लिए हुए बैंड-बाजे के पीछे पीछे कतार बांधे चल रही थीं। महिला महा समिति की उर्मिला डोसी, जूनियर बहू मण्डल की सदस्या दीपिका गंगवाल, सविता जैन, स्वाध्याय मंडल की प्रतिभा अजमेरा, रेखा पतंगिया, कल्पना बाकलीवाल, ममता बज, संगीता जैन, संगीता सेठी, रजनी जैन, मंजु जैन के संयोजन में कॉलोनी की अनेक महिलाएं सिर पर कलश तथा बैंड की धुन पर भक्ति करते हुए चल रही थीं।

पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र धारण कर हाथों में ध्वज लिए जुलूस की गरिमा को चार चांद लगा रहे थे। कॉलोनी के मुख्य द्वार पर गुरुदेव की अगवानी उर्मिला दोषी, मनी अजमेरा कौशल्या पतंगिया, अनीता काला, रानी जैन के नेतृत्व में की गई। संपूर्ण कॉलोनी में भ्रमण करते हुए गुरुदेव मंदिरजी आए।

सर्व प्रथम गुरुदेवों ने उच्चासन ग्रहण किया। दीप प्रज्वलन चातुर्मास समिति के मनीष काला, रवि बैद, शिलू पाटनी, शैलेश अजमेरा, ज्योति सेठी, गिरीश काला, डॉ नेमीचन्द जैन, अनिल अजमेरा चाचा, कुशल राज जैन एवं अन्य ने किया। मंगलाचरण किरण बड़जातिया और सपना जैन ने किया। तत्पश्चात् पाद प्रक्षालन प्रवीण पहाड़िया. प्रवीण पाटनी. हेमंत पाटनी, आलोक जैन, सुयश बाकलीवाल, कीर्ति काला, कैलाश लुहाड़िया, गिरीश पाटोदी, अशोक पाटनी, सुदर्शन जटाले, पवन गुना वालों, सरिता जैन, रेखा पतंगिया, दमयंती लुहाड़िया, संजय बड़जातिया, मनोज टोंगिया, कल्पना जैन, वीणा सेठी, ज्योति वेद एवं अन्य ने किया।

शास्त्र भेट महिलाओं ने किया। पूज्य भूत बलि सागरजी महाराज की पूजा मंजुला दीदी ने करायी। चातुर्मास समिति एवं समाज जनों ने गुरुदेवों के चरणों में श्री फल चढ़ाये। समाज अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया ने चातुर्मास को सफल बनाने की अपील की। गुरुदेव के सार गर्भित प्रवचन भी हुए। कार्यक्रम का संचालन गिरीश पाटोदी एवं संदीप गंगवाल, राजेश बज ने किया। अंत में प्रभावना वितरण अनिल जैन फूड ऑफिसर परिवार द्वारा की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page