समाचार

मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन ने की सहायता : बिटिया की शादी में दिया गृहस्थी का सामान


 तहसील अंबाह में बिटिया की शादी में भाई की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उसने मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन से संपर्क साधा। तब मैत्री परिवार द्वारा अंबाह क्षेत्र के मित्रों के आपसी सहयोग से उस बहन के लिए गृहस्थी के समान की व्यवस्था की जा रही है। पढ़िए सौरभ जैन की रिपोर्ट…


अंबाह। हम मनुष्य पर यह सिद्ध तभी होता है जब हम कुछ मनुष्य वाला कार्य करते हैं। तहसील अंबाह में बिटिया की शादी में भाई की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उसने मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन से संपर्क साधा। तब मैत्री परिवार द्वारा अंबाह क्षेत्र के मित्रों के आपसी सहयोग से उस बहन के लिए गृहस्थी के समान की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें अलमारी, बेड, गद्दा, चादर, तकिया, मिक्सी, इंडक्शन, सिलाई मशीन, बर्तन, स्टैंड वाला पंखा, प्रेस, कुर्सी टेबल का सेट इसी प्रकार के गृहस्थी में प्रयोग आने वाले सामान के लिए सहयोग मांगा गया और जिस तरह से मित्रों के द्वारा आत्मीय सहयोग प्राप्त हुआ और हो रहा है।

मैत्री मित्रों ने बताया कि जिस मित्र को भी इस संबंध में जानकारी मिल रही है कि आपसी सहयोग से बिटिया की शादी के लिए गृहस्थी का सामान इकट्ठा किया जा रहा है, उसके द्वारा दान प्राप्त दिया जा रहा है। यह बात सिद्ध करती है इंसानियत जिंदा है। मैत्री अध्यक्ष दिनेश गुप्ता जी द्वारा सभी से निवेदन किया गया जब भी अच्छा कार्य करने का मौका मिले अच्छा कार्य कीजिए अच्छा लगेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page