समाचार

58वां गिरनार गौरव आचार्य निर्मल सागर दीक्षा महोत्सव भी मनेगा : गिरनार जी में मनाया जाएगा नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक निर्वाण लड्डू महोत्सव 


 विश्व शांति निर्मल थ्यान केंद्र ट्रस्ट के तत्वावधान में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक 13 जुलाई 2024 को परम पूज्य मुनि श्री धरसेन सागर जी महाराज व गिरनार पीठाधीष 105 क्षुल्लक श्रीसमर्पण सागर जी महाराज के पावन निर्देशन में समोशरण मंदिर ,विश्व शांति निर्मल ध्यान केंद्र गिरनार जी में नेमिनाथ निर्वाण महोत्सव समिति के संयोजन में मनाया जाएगा। पढ़िए उदयभान जैन की रिपोर्ट…


 गिरनार (जूनागढ़)। विश्व शांति निर्मल थ्यान केंद्र ट्रस्ट के तत्वावधान में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक 13 जुलाई 2024 को परम पूज्य मुनि श्री धरसेन सागर जी महाराज व गिरनार पीठाधीष 105 क्षुल्लक श्रीसमर्पण सागर जी महाराज के पावन निर्देशन में समोशरण मंदिर ,विश्व शांति निर्मल ध्यान केंद्र गिरनार जी में नेमिनाथ निर्वाण महोत्सव समिति के संयोजन में मनाया जाएगा। ब्र. शान्ता बहन व कार्यक्रम संयोजक , अधिष्ठाता ब्र. सुमत जी जैन के अनुसार 12 जुलाई को प्रातः 7:00 बजे ध्वजारोहण के साथ महोत्सव प्रारंभ होगा, तत्पश्चात विशाल रथ यात्रा समवशरण मंदिर जी से निर्मल ध्यान केंद्र तलहटी तक जाएगी। जहां 22 फुट उत्त॔ग भगवान नेमिनाथ जी की मनमोहक प्रतिमा जी का महामस्तकाभिषेक होगा ,दोपहर को 1:30 बजे परम पूज्य गिरनार गौरव समाधिस्थ श्री निर्मल सागर जी महाराज का 56वाम दीक्षा महोत्सव के अवसर पर पूजन , मंगल प्रवचन, आरती आदि कार्यक्रम होंगे रात्रि को एक शाम आचार्य श्री निर्मल सागर जी के नाम भजन संध्या का कार्यक्रम होगा

महोत्सव समिति एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष सोभागमल कटारिया अहमदाबाद ने गिरनार क्षेत्र के प्रति श्रद्धा, भक्ति,और समर्पण के लिए अपने अपने परिवार के नाम एक लाडू अवश्य चढाने का आह्वान किया। 13 जुलाई को प्रातः 7:00 बजे विश्व शांति निर्मल ध्यान केंद्र में विराजमान भगवान नेमिनाथ जी के चरणों में निर्वाण लाडू , समवशरण मंदिर में दोपहर 1:00 बजे से धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मोक्ष कल्याण पर विशेष प्रस्तुति, म्मान समारोह, निर्वाण कांड पढ़कर 22 – 22 किलो के दो सिद्ध लाडू , अरिहंत लाडू, आचार्य लाडू, उपाध्याय लाडू एवं सर्वसाधु लाडू समर्पित किए जाएंगे।

इस राष्ट्रीय महोत्सव में देश के विभिन्न प्रांतो से विद्वान, श्रेष्ठि व युवा पहुंच रहे हैं। निर्वाण महोत्सव के अवसर पर पहाड़ पर स्थित मंदिर जी में एवं तलहटी बंडी धर्मशाला प्रांगण में स्थित मंदिर जी में मूलनायक भगवान नेमिनाथ जी के सामने निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page