समाधिस्थ आचार्यश्री विद्यानंद जी महाराज के शिष्य अभीक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्यश्री वसुनंदी जी महाराज ससंघ का 9 जुलाई को प्रातःकाल की बेला में आगरा की पावनधरा पर भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश के बाद अचार्य संघ श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रांसयमुना कॉलोनी पहुंचे। जहां ट्रांसयमुना कॉलोनी वासियों ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य स्वागत किया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। समाधिस्थ आचार्यश्री विद्यानंद जी महाराज के शिष्य अभीक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्यश्री वसुनंदी जी महाराज ससंघ का 9 जुलाई को प्रातःकाल की बेला में आगरा की पावनधरा पर भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश के बाद अचार्य संघ श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रांसयमुना कॉलोनी पहुंचे। जहां ट्रांसयमुना कॉलोनी वासियों ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य स्वागत किया। मन्दिर में हुए आगमन के बाद आचार्य संघ ने सभी प्रतिमाओं के दर्शन किए। इसके साथ ही आचार्यश्री ने धर्मसभा के माध्यम से भक्तों को जैन धर्म के संस्कारों पर चलने का महत्व बताया।
धर्मसभा का मंगलाचरण इंदौर से पधारे मयूर जैन ने किया एवं सौम्या जैन ने भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान ट्रांसयमुना कॉलोनी सकल जैन समाज ने आचार्यसंघ के समक्ष श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ट्रांसयमुना कॉलोनी जैन समाज ने अचार्य संघ के साथ नोएडा से मंगल विहार में चल रहे फिरोजाबाद की सकल जैन समाज का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री कुमार मंगलम जैन ने किया और सायं 5:00 बजे आगरा से अचार्य संघ का मंगल विहार शौरीपुर बटेश्वर की ओर हुआ। आपको बता दें कि आचार्यश्री वसुनंदी जी महाराज ससंघ का मंगल विहार फिरोजाबाद नगरी मंगल चातुर्मास 2024 हेतु चल रहा है|
इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश जैन, कैलाशचंद जैन, कुमार मंगलम जैन, अभय जैन, सिद्धशरण जैन, प्रमोद जैन, हिमांशु जैन,अनुभव जैन, संदीप जैन, मोहित जैन, सौरभ जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन,संजय जैन, राजीव जैन, ऋषभ जैन, निशि जैन, स्नेहा जैन, झलक जैन सहित समस्त ट्रांसयमुना कॉलोनी जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment