समाचार

एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत में आयोजन : विनयांजलि सभा में गुरुभक्तों ने किया गणाचार्य श्री को नमन


 राष्ट्रसंत भारत गौरव गणाचार्य, बुन्देलखण्ड के प्रथमाचार्य, युग प्रतिक्रमण प्रवर्तक उपसर्ग विजेता, महासंघगणनायक गणाचार्य श्री विराग सागरजी महामुनिराज की महासमाधि 4 जुलाई गुरुवार (चतुर्दशी) प्रात: 2:30 बजे जालना महाराष्ट्र के नजदीक देवमूर्ति ग्राम हो गयो गणाचार्यश्री के देवलोक गमन से आगरा सकल जैन समाज में शोक का माहौल बना हुआ है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। राष्ट्रसंत भारत गौरव गणाचार्य, बुन्देलखण्ड के प्रथमाचार्य, युग प्रतिक्रमण प्रवर्तक उपसर्ग विजेता, महासंघगणनायक गणाचार्य श्री विराग सागरजी महामुनिराज की महासमाधि 4 जुलाई गुरुवार (चतुर्दशी) प्रात: 2:30 बजे जालना महाराष्ट्र के नजदीक देवमूर्ति ग्राम हो गयो गणाचार्यश्री के देवलोक गमन से आगरा सकल जैन समाज में शोक का माहौल बना हुआ है।आचार्य श्री को नमन करने के उद्देश्य से 6 जुलाई को मुनि श्री शिवदत्तसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विदम्बरसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य एवं आगरा दिगंबर जैन परिषद एवं श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति,सकल दिगंबर जैन समाज आगरा के तत्वावधान में आगरा के हरी पर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य शांतिसागर सभागार में विनयांजलि सभा आयोजित की गई। विनयांजलि सभा का शुभारंभ विमल जैन मारसंस ने समाधिस्थ आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। विनयांजलि का मंगलाचरण उषा जैन मारसंस ने किया। दीप प्रज्वलन के बाद आगरा जैन समाज के प्रबुद्ध जन ने अपनी ओर से विनयांजलि देते हुए कहा कि आचार्य श्री की समाधि के बाद जैन संस्कृति श्रमण परंपरा का एक और सूर्य अस्त हो गया। विद्या युग के बाद विराग युग का भी अंत हुआ।

सौभाग्य की बात है कि हम व पीढ़ी में जन्मे हैं जिसे आचार्य विद्यासागर जी और गणाचार्य आचार्य श्री विराग सागर जी का स्वर्णिम युग प्राप्त हुआ था। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने गणाचार्यश्री को शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

सामूहिक रूप से किया नमन

इस विनयांजलि सभा में संगीत दीपक जैन ने दिया। विनयांजलि सभा में गुरुवर के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करने आये। श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी ने कहा कि गुरुवर इतनी कम उम्र में देवलोक गमन को चले जाएंगे। ऐसा हमने नहीं सोचा था गुरुवर ने अपने जीवन में 500 से ज्यादा मुनियों को दीक्षा दी। आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन द्वारा विनयांजलि समर्पित करते हुआ कहा की जैन धर्म के सबसे बड़े महासंत गणाचार्यश्री विरागसागर जी महाराज के ब्रह्मलीन होने की खबर न सिर्फ जैन समाज के लिए बल्कि देश और दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। आचार्य श्री के चरणों में शत शत नमन करता हूं। गणाचार्यश्री के प्रेरणा संदेश सम्पूर्ण मानवजाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे। विनयांजलि सभा में गुरुवर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार ने कहा कि राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज का ताजनगरी मे कई बार आगमन हुआ। ताजनगरी के भक्तों से गुरुवर का काफी लगाव था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड के प्रथम दिगंबराचार्य विराग सागर महाराज का जन्म मध्य प्रदेश के सागर जिले में ग्राम पथरिया में 02 मई 1963 में श्रावक श्रेष्ठी कपूरचंद श्यामा देवी जैन के परिवार में हुआ था। आपका गृहस्थ अवस्था का नाम अरविंद जैन था। आपकी क्षुल्लक दीक्षा 02 फरवरी 1980 को बुढ़ार जिला शहडोल में आचार्य श्री सन्मति सागर महाराज के करकमलों द्वारा हुई थी। आपको मुनि दीक्षा 09 दिसंबर 1986 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आचार्य श्री विमलसागर जी महाराज के द्वारा प्रदान की गई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार्य श्री का 2024 का पावन वषार्योग महाराष्ट्र के जालना में होना था|जिसके लिए वे अपने शिष्यों के साथ पद विहार कर रहे।आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज ने अपने संयमी जीवनकाल में 350 से अधिक दीक्षाएं प्रदान कीं। आपके दीक्षित मुनि, आर्यिकांए पूरे विश्व में अहिंसा, शाकाहार और जैन धर्म के सिद्धांतो का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।आपने अनेकों पुस्तकों का लेखन किया साथ ही अनेकों शास्त्रों की टीकाएं लिखी। मुनिश्री विदम्बर सागर जी महाराज ने कहा कि मेरे आचार्य भगवन ने बहुत पुस्तक लिखी और 150 से ज्यादा समाधि कराई। इसी के साथ संघस्थ मुनिश्री जिनदत्तसागर जी,मुनिश्री पदमदत्त सागर जी महाराज ने अपनी विनयजंलि पूज्य गणाचार्यश्री विरागसागर जी को समर्पित की। विनयांजलि सभा के अंत में सभी गुरुभक्तों ने णमोकार मंत्र का जाप कर सामूहिक रुप से गुरुदेव को नमन किया। विनयांजलि सभा का संचालन आगरा दिगम्बर जैन परिषद के प्रवक्ता मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। इस विनयांजलि सभा में आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार अर्थमंत्री राकेश जैन पर्देवाले, प्रदीप जैन पीएनसी, शिखर जैन सिंघई,अनंत कुमार जैन, डॉक्टर जितेंद्र जैन, राजेंद्र जैन एडवोकेट, दिलीप जैन, उपाध्यक्ष महिपाल जैन, सतीश जैन,अशोक जैन, अनिल जैन, प्रवीण जैन नेताजी, पवन जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, अमित जैन, राजकुमार गुड्डू, मुकेश जैन रपरिया, सचिन जैन सहित समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page