दिगम्बर जैन हूमड़ समाज का चेतना महाकुंभ 14 व 15 जुलाई को ईडर गुजरात में होने जा रहा है। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी एवं महामंत्री महेंद्र बंडी के आह्वान पर निवर्तमान राष्ट्रीय मंत्री एवं राजस्थान प्रोविंस के अध्यक्ष प्रवीण शाह खैरवाड़ा ने बताया कि ईडर गुजरात में फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज पूरे भारत में पांच प्रोविंस में विभाजित है। पढ़िए यह रिपोर्ट…
खैरवाड़ा। दिगम्बर जैन हूमड़ समाज का चेतना महाकुंभ 14 व 15 जुलाई को ईडर गुजरात में होने जा रहा है। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी एवं महामंत्री महेंद्र बंडी के आह्वान पर निवर्तमान राष्ट्रीय मंत्री एवं राजस्थान प्रोविंस के अध्यक्ष प्रवीण शाह खैरवाड़ा ने बताया कि ईडर गुजरात में फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज पूरे भारत में पांच प्रोविंस में विभाजित है। शाह ने बताया कि सभी पांचों प्रोविंस से करीब पांच सो से अधिक प्रतिनिधियों के पहुंचने कि सम्भावना है।
इस महाकुंभ में 14 जुलाई को राष्ट्रीय नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा, तत्पश्चात जनरल बैठक होगी, बैठक में महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा की जायेगी एवं 15 जुलाई को प्रातः काल तारंगाजी भ्रमण एवं दर्शन के पश्चात भोजन के बाद खेडब्रहा में हूमड़ समाज कि उत्पत्ति के अवशेषो का अवलोकन करेंगे और वहां से देवपुरी पार्श्वनाथ भगवान देरोल में दर्शन करके सभी धर्मावलंबी वहां अपने अपने गंतव्य स्थान पर जाने हेतु प्रस्थान करेंगे।













Add Comment