गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी एवं गणिनी आर्यिकाश्री विज्ञमति माताजी ससंघ 20 जून को आगरा के मोतीलाल नेहरू रोड़ स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी से ढोल नगाड़े के साथ मंगल विहार कर कमला नगर के श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर पहुंचीं। जहां भक्तों ने गुरुमां का पाद प्रक्षालन कर भव्य अगवानी की। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी एवं गणिनी आर्यिकाश्री विज्ञमति माताजी ससंघ 20 जून को आगरा के मोतीलाल नेहरू रोड़ स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी से ढोल नगाड़े के साथ मंगल विहार कर कमला नगर के श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर पहुंचीं। जहां भक्तों ने गुरुमां का पाद प्रक्षालन कर भव्य अगवानी की। मंगल अगवानी के बाद भक्तों ने गुरुमां ससंघ के सानिध्य में प्रभु का अभिषेक किया।
इसके बाद गणिनी आर्यिकाश्री विज्ञ मति माताजी ने आचार्य सन्त निलय के हॉल में आयोजित धर्मसभा में कहा कि धर्म का सच्चा स्वरूप सम्यक्तव के बिना नहीं, और धर्म बिना न सुख हे न समर्द्ध्ता उन्होने 25 दोषों से रहित सम्यक दर्शन की व्याख्या करते हुए कहा कि आकक्षारहित सच्ची आस्था,गुणी जनो की प्रशंसा,व सेवा धर्म है, उन्होंने जीवन में सरलता,समीचीनता,सहृदता रखने की सलाह दी। इस दौरान ग्रेटर कमलानगर सकल जैन समाज की ओर से माताजी ससंघ को श्रीफल अर्पण किया।
गणिनी आर्यिकाश्री विशुद्धमति माताजी का पाद प्रक्षालन राकेश जैन पर्देवाले, अनिल जैन रईस एवं नरेश जैन लुहाड़िया, सुविणा जैन,विमला जैन ने किया। गुरु मां ससंघ को शास्त्र भेंट अरुण जैन लश्करपुर, पीके जैन, दीपचन्द जैन परिवार ने किए। धर्मसभा का मंगलाचरण शशि जैन पाटनी ने प्रस्तुत किया एवं संचालन मनोज जैन बांकलीवाल ने किया। सांय 6.30 गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी ससंघ के सानिध्य में श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कमलानगर में भक्तामर दीपमालिका विधान का आयोजन किया गया। 21 जून को प्रात:5:30 बजे गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी ससंघ का श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कमला नगर से श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रान्सयमुना कॉलोनी की ओर मंगल विहार हुआ।
इस अवसर पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, यशपाल जैन, पवन जैन, सुरेन्द्र पाड़या, शैलेन्द्र जैन, राजकुमार गुडड्, अनिल जैन, अभिषेक जैन, शुभम जैन सहित समस्त कमला नगर, शालीमार एन्क्लेव कर्मयोगी एन्क्लेव, जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment