समाचार

पर्यावरण पखवाड़े का शुभारंभ हुआ सोशल ग्रुप ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर संकल्प लिया


इंदौर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। समस्त रिजन सोशल ग्रुप एवं समस्त सोशल ग्रुप ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर संकल्प लिया। 


इंदौर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। फेडरेशन के आह्वान पर समस्त रिजन सोशल ग्रुप एवं समस्त सोशल ग्रुप ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर संकल्प लिया। फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कल्पना विनायका ने परिवार सहित एवं समस्त सोशल ग्रुप दंपति सदस्यों ने अपने अपने नगर में पौधे रोपें गये।

सम्माननीय फ़ेडरेशन, समस्त सोशल ग्रुप सदस्यों आप का यह कार्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आपका यह कदम युक्तियुक्त है। फेडरेशन राष्ट्रीय पदाधिकारियों शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा प्रदीप कासलीवाल जी विपुल बाँझल सहित समस्त सोशल ग्रुप दंपति सदस्यों को साधुवाद। सभी ग्रुप अध्यक्ष से निवेदन है कि आज के दिवस दंपति सदस्य सहित कम से कम एक पौधा अवश्य रोपें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page