आचार्य भगवन श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य नवोदय आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज संघ सहित कुंडलपुर में श्री 1008 बड़े बाबा जी के चरणों में ग्रीष्म कालीन वाचना कर रहे हैं। इंदौर के प्रतिनिध मंडल में उनसे इंदौर में चातुर्मास के लिए निवेदन किया। पढ़िए राजेश जैन की विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। आचार्य भगवन श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य नवोदय आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज संघ सहित कुंडलपुर में श्री 1008 बड़े बाबा जी के चरणों में ग्रीष्म कालीन वाचना कर रहे हैं। जैन समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि बीते दिनों की भाति आज पुनः इंदौर नगर एवं दयोदय चेरीटेबल ट्रस्ट एवं समाज श्रेष्ठी अशोक रानी डोशी, अशोक ममता खासगीवाला, पुष्पा कासलीवाल, विनोद डोशी, मनोज मुकेश बाकलीवाल, ब्रह्मचारी सुनील भैया एवं समाज जनों के प्रतिनिधि मंडल आचार्य समय सागर श्री के चरणों में इंदौर नगर में चातुर्मास के लिए निवेदन किया।
आचार्य समय सागर जी ने इंदौर समाज प्रतिनिधि मंडल को पुनः मुस्कुरा कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इसके साथ साथ ही प्रतिनिधि मण्डल ने वहां उपस्थित समस्त निर्यापक मुनि महाराजों व आर्यिका संघ के चरणों में चातुर्मास का निवेदन किया। इंदौर दिगम्बर जैन समाज सामाजिक सांसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन ने कहा कि आचार्य श्री समय सागर एवं आचार्य प्रमाण सागर जी का चातुर्मास कराना इंदौर नगर के लिए एवं समाज के लिए बहुत ही हर्ष की बात होगी।













Add Comment