समाचार

दिगंबर जैन आम समाज संगठन के द्वारा छात्रवृत्ति शिक्षा सहायता  दसवीं और बारहवीं मे 90% या उससेे अधिक अंक वालों का होगा विशेष सम्मान 


दिगंबर जैन आम समाज संगठन इंदौर द्वारा शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति के इस शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के आवेदन फॉर्म रविवार दिनांक 26-5-2024 को दोपहर 2:00 बजे दिगंबर जैन लश्करी मन्दिर, गोरकुंड पर वितरित किये जायेंगे।छात्रवृत्ति फॉर्म को सभी विधार्थियों को उसी दिन भरकर वही जमा भी कराना है। इसके बाद ना तो फॉर्म वितरित किये जायेंगे और ना ही जमा किये जायेंगे । पढि़ए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ……


इंदौर। दिगंबर जैन आम समाज संगठन इंदौर द्वारा शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति के इस शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के आवेदन फॉर्म रविवार दिनांक 26-5-2024 को दोपहर 2:00 बजे दिगंबर जैन लश्करी मन्दिर, गोरकुंड पर वितरित किये जायेंगे।छात्रवृत्ति फॉर्म को सभी विधार्थियों को उसी दिन भरकर वही जमा भी कराना है। इसके बाद ना तो फॉर्म वितरित किये जायेंगे और ना ही जमा किये जायेंगे ।समाज के आर्थिक रूप से कमजोर सभी विधार्थियों से निवेदन है कि अपने साथ अपना एक फोटो, पिछले वर्ष की अंकसूची, स्कूल या कॉलेज की फीस का विवरण, आर्थिक स्थिति की सही जानकारी संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी अपने साथ जरूर लाये ।

जैन समाज के जिन विधार्थियों को कक्षा दसवीं और बारहवीं मे 90% या उससेे अधिक अंक प्राप्त हुए है ,उनका विशेष सम्मान दिगम्बर जैन आम समाज संगठन एवं श्रुति फाउंडेशन ट्रस्ट के न्यासी इन्दर वीणा सेठी परिवार के द्वारा कार्यक्रम के दौरान किया जायेगा।अपनी अंकसूची की जानकारी योजना संयोजक चिराग जैन के मोबाइल नंबर 9826088468 पर 24-5-2024 तक व्हाट्सएप कर दे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page