भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा लखनऊ,दिल्ली द्वारा मध्यप्रदेश में इंदौर के टीके वेद को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं देवेंद्र सेठी मंत्री अतिशय क्षेत्र छावनी इंदौर, को तीर्थ संरक्षणी महासभा के मध्यप्रदेश इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।पढि़ए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ……
इंदौर ।भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा लखनऊ,दिल्ली द्वारा मध्यप्रदेश में इंदौर के टीके वेद को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं देवेंद्र सेठी मंत्री अतिशय क्षेत्र छावनी इंदौर, को तीर्थ संरक्षणी महासभा के मध्यप्रदेश इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन से दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी हैं।
समाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, सुशील पांड्या, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन ,महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ,हंसमुख गांधी ,आजाद जैन, अशोक खासगीवाला, विश्व जैन संगठन के राजेश जैन दद्दू, मंयक जैन एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन,पुष्पा कासलीवाल आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।हाल में संपन्न जूम मीटिंग में मध्यप्रदेश इकाई के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई थी ।
नए मनोनयन के साथ यह दायित्व भी सौंपा गया है कि मध्यप्रदेश में पुरातत्व से संबंधित कोई भी प्रतिमा अवशेष अब खुले में नहीं रहेंगे ।उन्हें व्यवस्थित किया जाएगा।













Add Comment