समाचार

गर्मी के मौसम में की सेवा : महावीर जन्म कल्याणक पर महिला परिषद् ने शोभा यात्रा का किया स्वागत


अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद् सुर सुंदरी संभाग बड़ामलहरा ने महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव महापर्व के पावन पुनीत अवसर पर गर्मी के मौसम को देखते हुए बड़े हर्ष के साथ शोभायात्रा में शामिल सभी सधर्मी जनों को ठंडा पानी एवं शर्बत पिलाया और सामूहिक रूप से श्रीजी की आरती की। पढ़िए रत्नेश जैन की रिपोर्ट…


बड़ामलहरा। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद् सुर सुंदरी संभाग बड़ामलहरा ने महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव महापर्व के पावन पुनीत अवसर पर गर्मी के मौसम को देखते हुए बड़े हर्ष के साथ शोभायात्रा में शामिल सभी सधर्मी जनों को ठंडा पानी एवं शर्बत पिलाया और सामूहिक रूप से श्रीजी की आरती की।

इस अवसर पर सभी बहनों का तिलक लगाकर सम्मान किया। महिला परिषद् की संभाग अध्यक्ष केशर जैन “रजनी”, सचिव शुभा जैन ,संभागीय चेयर पर्सन कल्पना जैन, संभागीय चेयर पर्सन आरती जैन, संभागीय मीडिया प्रभारी मिली जैन, संभागीय सांस्कृतिक प्रभारी विभा जैन, संभागीय बधाई प्रभारी चंदा जैन शाखा अध्यक्ष दीप्ति जैन रश्मि जैन, सविता जैन, रोशनी जैन, प्रशंसा जैन ,सुनीता जैन की उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संयोजक संभाग अध्यक्ष केशर जैन “रजनी” के संयोजकत्व एवं व्यवस्था में उनके निवास स्थान के बाहर कार्यक्रम संपन्न हुआ। महिला परिषद् के इस कार्य की सभी ने प्रशंसा की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page