समाचार

क्लर्क कॉलोनी में मंगल प्रवेश : दूसरों में झांकने की जगह अपने आप में देखो तो होगा कल्याण- मुनि पूज्य सागर


अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश मंगलवार को परदेशीपुरा की क्लर्क कॉलोनी में हुआ।इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री ने कहा कि दूसरों में झांकने की जगह अपने आप में देखो तो आपका कल्याण होगा। कार्यक्रम में इंदौर के लगभग 123 दिगंबर जैन मंदिरों में से उन 18 मंदिरों की जानकारी वाली देने वाली पुस्तक का विमोचन किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश मंगलवार को परदेशीपुरा की क्लर्क कॉलोनी में हुआ।इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री ने कहा कि दूसरों में झांकने की जगह अपने आप में देखो तो आपका कल्याण होगा। कार्यक्रम में इंदौर के लगभग 123 दिगंबर जैन मंदिरों में से उन 18 मंदिरों की जानकारी वाली देने वाली पुस्तक का विमोचन किया गया, जिनमें मूलनायक के रूप में भगवान महावीर की प्रतिमा विराजित है।

पुस्तक का संपादन श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा संजय जैन ने किया है। विमोचन क्लर्क कॉलोनी के मंदिर के महामंत्री आनंद गोधा, प्रवीण जैन, नीरज जैन, संजय काका, सिद्धार्थ गंगवाल, संजय जैन व रेखा संजय जैन,कमलेश जैन ने किया। रेखा संजय जैन का सम्मान सुभद्रा गोधा, पुष्पलता जैन, मधु जैन, अनीता पहाड़िया और नीलू जैन ने किया। वही मुनि श्री के साथ 8 महीने से प्रतिदिन विहार में अपना सहयोग दे रहे कमलेश जैन का स्वागत भी समाज द्वारा किया गया ।महामंत्री आनंद गोधा ने आभार प्रदर्शित किया

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
2
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page