समाचार

रानी बाग में संपन्न जन्म कल्याणक महोत्सव: श्रीजी का स्वर्ण कलश से किया गया अभिषेक


श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, रानी बाग में दिनांक 21 अप्रैल 2024 को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन भक्ति भाव सहित महती धर्मप्रभावना पूर्वक संपन्न हुआ। पढि़ए समीर जैन की पूरी रिपोर्ट…     


श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, रानी बाग में दिनांक 21 अप्रैल 2024 को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन भक्ति भाव सहित महती धर्मप्रभावना पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रीजी का स्वर्ण कलश द्वारा अभिषेक व शान्तिधारा कर पुण्यार्जन किया।

श्री संजय अक्षित जैन सपरिवार (राजा पार्क) द्वारा 22वां मासिक श्री भक्तामर महामण्डल विधान एवं दीपार्चना पं. श्री राजीव जैन शास्त्री के विधानाचार्यत्व में विधि-विधान पूर्वक आयोजित किया गया। इसके बाद समस्त समाज द्वारा संत नगर चौक पर विशाल भण्डारा का आयोजन संपन्न हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page