समाचार

महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर स्वर्ण रथ शोभायात्रा निकली: असीम उल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव 


संपूर्ण विश्व को अहिंसा जियो और जीने दो का सिद्धांत बताने वाले श्रमण भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव नगर में असीम उल्लास उमंग और उत्साह के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, माणकचन्द मगनीराम गोठ के तत्वावधान में कांच मंदिर प्रांगण से वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर के 2050 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री जी की स्वर्ण रथ शोभा यात्रा निकली गई। पढि़ए राजेश जैन दद्दू की पूरी रिपोर्ट…     


इंदौर। संपूर्ण विश्व को अहिंसा जियो और जीने दो का सिद्धांत बताने वाले श्रमण भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव नगर में असीम उल्लास उमंग और उत्साह के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, माणकचन्द मगनीराम गोठ के तत्वावधान में कांच मंदिर प्रांगण से वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर के 2050 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री जी की स्वर्ण रथ शोभा यात्रा निकली गई। स्वर्ण रथ यात्रा के सारथी नेमीनगर जैन कॉलोनी के धर्म श्रेष्ठी कुशलराज जैन पमपम, कमलेश जैन, केवल कुमार जैन परिवार ने परम सौभाग्य प्राप्त किया।

शोभा यात्रा का शुभारंभ मुनि श्री पुज्य सागर जी, सांसद शंकर ललवानी एवं सामाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी समारोह के प्रमुख संयोजक एम के जैन सुभाष नगर ने किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय माहपौर पुष्प मित्र भार्गव अक्षय बंम, कातीलाल बंम, डा जैनेन्द्र जैन, अमित कासलीवाल, धीरेन्द्र कासलीवाल, नरेन्द्र वेद, राकेश विनायका, राजेश जैन दद्दू, पुष्पा कासलीवाल, मुक्ता जैन, साधना दगडे जुलूस इतबारिया बजार मल्हारगंज, गोराकुड खजूरी बाजार एवं राजबाड़ा होते हुए यशवंत रोड़ जवाहर मार्ग नरसिंह बाजार होते हुए पुन कांच मंदिर पहुंचा। इस शोभायात्रा में परवार समाज खरुआ जैन समाज नरसिंह पुरा समाज, तुकोगंज जैन समाज, यंग जैन स्टेडी ग्रुप एवं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के द्वारा जैन धर्म पर आधारित झांकियां निकाली गई।

मार्ग में जगह-जगह समाज की विभिन्न संस्थाओं के जूलूस में सम्मिलित समाज एवं ग्रुप के पदाधिकारी एवं समाज श्रेष्ठीयो का मोती की माला और दुप्पटों से जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद स्वर्ण रथ सारथी श्री पमपम जी श्री जी को अपने मस्तक पर लेकर समारोह स्थल पर रखी रजत पाडुक शीला पर श्री जी को विराजमान किया। इसके बाद आचार्य पुष्पदंत सागर जी एवं मुनि श्री पुज्य सागर जी के आशीर्वचन हुए। इसके बाद श्री जी का स्वर्ण कलशों से अभिषेक हुआ धर्म सभा का संचालन सुशील पांड्या ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page