समाचार

आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक प्रभात फेरी का 14वां दिन : अपने जीवन को राग-द्वेष से दूर रखो – मुनि पूज्य सागर


 अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज के सानिध्य में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ), महावीर ट्रस्ट की ओर से जारी भगवान आदिनाथ से लेकर भगवान महावीर जयंती तक मंदिर भ्रमण प्रभात फेरी 14वें दिन स्मृति नगर पहुंची। प्रभात फेरी में भगवान को पालकी में विराजमान कर श्रावक चल रहे थे। इसके बाद हुई धर्म सभा में मुनि श्री के प्रवचन भी हुए। पढ़िए रेखा संजय जैन की यह विशेष रिपोर्ट..


इंदौर। अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज के सानिध्य में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ), महावीर ट्रस्ट की ओर से जारी भगवान आदिनाथ से लेकर भगवान महावीर जयंती तक मंदिर भ्रमण प्रभात फेरी 14वें दिन मंगलवार को स्मृति नगर पहुंची। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका ने बताया कि प्रभात फेरी में भगवान को पालकी में विराजमान कर श्रावक चल रहे थे। इस अवसर पर मुनि श्री व बैंड बाजे के साथ धार्मिक भजन से धर्म प्रभावना हो रही थी। प्रभात फेरी के मार्ग में श्रावकों द्वारा मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया गया और भगवान की आरती की गई।

प्रभात फेरी कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद प्रभात फेरी धर्म सभा में परिवर्तन हो गई, जहां पर भगवान का अभिषेक और मुनि श्री के प्रवचन हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने जीवन को हमेशा राग-द्वेष से दूर रखना चाहिए। आपको दूसरों की निंदा करने से हमेशा बचना चाहिए। दूसरों की निंदा पाप कर्म का बंध करती है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page