समाचार

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर महिलाओं ने किया दान : ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन हो रहा है प्रतिदिन 


भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत आयोजित “15 दिवसीय प्रभात फेरी” में आज चतुर्थ दिवस पर प्रभात फेरी समता भवन टाटीबंध मेन रोड होते हुए टाटीबंदा गुरुद्वारा के पास से टाटीबंध स्थित किड्जी स्कूल टाटीबंध तक निकाली गई आज की प्रभात फेरी में बच्चे विभिन्न वेशभूषा धारण कर प्रभात फेरी के आगे जियो और जीने दो का जयघोष करते चल रहे थे। महिलाओं ने बर्तन,स्टेशनरी का दान किया।विकलांगो जरूरतमंदों को प्रतिदिन भोजन करवा रहे है।पढ़िए प्रणीत जैन की रिपोर्ट …… 


भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत आयोजित “15 दिवसीय प्रभात फेरी” में आज चतुर्थ दिवस पर प्रभात फेरी समता भवन टाटीबंध मेन रोड होते हुए टाटीबंदा गुरुद्वारा के पास से टाटीबंध स्थित किड्जी स्कूल टाटीबंध तक निकाली गई आज की प्रभात फेरी में बच्चे विभिन्न वेशभूषा धारण कर प्रभात फेरी के आगे जियो और जीने दो का जयघोष करते चल रहे थे।रिम झिम बारिश के बाद भी प्रभात फेरी में आए सकल जैन समाज के धर्म प्रेमी बंधुओ का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश की परवाह न करते हुए आसपास में निवासरत् क्षेत्रीय जैन समाज के संघ सदस्यों ने अपना उत्साह व कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य समय व योगदान दिया। यह प्रभात फेरी का आयोजन श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ रायपुर द्वारा विगत कई वर्षों से किया जा रहा है ।प्रभात फेरी पश्चात ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है जिसमे 6 अप्रैल से आज दिनांक 9 अप्रैल तक कुल 50 लोगो ने जीवनदाता रक्त का दान कर अपना पुण्य प्रबल किया है।

 स्टेशनरी ,कॉपी का किया वितरण

आज 9 अप्रैल को दोपहर 1 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में श्री दिगंबर जैन महिला मंडल मालवीय रोड द्वारा लगभग 300 लोगो को भोजन वितरण मालवीय रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर के बाहर किया गया एवं एस.ओ. एस. संस्था में जरूरतमंदों को स्टेशनरी कॉपी जैसी आवश्यक वस्तु का भी वितरण किया जिसमे आज कुल 500 नोट बुक का वितरण किया गया इस कार्यक्रम में जया जैन,संध्या जैन दीप्ति जैन मेघना जैन मधु मोदी रोहित जैन कविता जैन अलका जैन रश्मि जैन रेखा जैन ममता जैन शालू जैन सौम्य जैन विशेष रूप से उपस्थित थी।

दोपहर 2.50 बजे प्रेरणा ब्लाइंड स्कूल में ब्लाइंड बच्चो को शुद्ध भोजन करवाया जिसमे संध्या जैन ,रेखा जैन ,वर्षा जैन ,प्रीति जैन,सुगंधी जैन,संगीता जैन,ममता जैन,संध्या ब्रह्मपुरी,आभा जैन,सुनीता जैन,रजनी जैन,मंदा जैन,सोनम जैन,अंजू जैन,ममता जैन,ज्योति जैन ,बेबी जैन,लता जैन,अलका जैन विशेष रूप से उपस्थित थी।दोपहर 2.30 बजे लोढ़ा विंग्स ज्ञानवल्लभ उपाश्रय विवेकानंद नगर में करे तीर्थंकर की सैर धार्मिक गेम का आयोजन किया गया जिसमे 3 राउंड खेले गए सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया इस कार्यक्रम में श्वेता लोढ़ा,विजय लोढ़ा,ममता लोढ़ा,निष्ठा,योगिता,ज्योति आदि विशेष रूप से उपस्थित थी ।

आरती की थाली सजाओ प्रतियोगिता

दोपहर 2.30 बजे श्री जिनकुशल सज्जन महिला मंडल गुड़ियारी द्वारा धार्मिक थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन एम.जी रोड स्थित जैन दादा बड़ी में रखा गया था जिसमे कुल 20 बच्चो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विमला दुग्गड,कंचन चोपड़ा,ममता पारख आदि उपस्थित थी। दोपहर 3 बजे सज्जन महिला मंडल गुड़ियारी द्वारा आओ खेले अंको का खेल गेम का आयोजन किया जाएगा जैन दादा बाड़ी में आयोजित किया गया जिसमे धार्मिक थीम पर हाऊजी का आयोजन किया गया एवं धार्मिक सवाल जवाब के द्वारा गेम खिलाया गया जिसमे रश्मि खाटेड,नंदा बोथरा,निर्माण दुग्गड,सपना झामर ,शोभना बोथरा उपस्थित थी ।शाम 4 बजे श्री दिगंबर जैन आदिश्वर महिला मंडल डी. डी. नगर द्वारा ड्राइंग एवं आरती सजाओ का कार्यक्रम डी. डी. नगर स्थित वासुपुजय दिगंबर जैन मंदिर हाल में रखा गया था जिसमे 4 वर्ष से लेकर 14 साल के बच्चो ने भाग लिया एवं महिलाओं द्वारा आरती की थाली सजाओ में भाग लिया गया सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page