दमोह जिले के सुप्रसिद्ध श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर की पावन धरा पर परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी ससंघ, पूज्य निर्यापक मुनि श्री संभव सागर जी ससंघ, पूज्य मुनि श्री प्रभात सागर जी, मुनि श्री चंद्रसागर जी, मुनि श्री आनंद सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश हुआ। पढ़िए रत्नेश जैन रागी की रिपोर्ट…
कुण्डलपुर। दमोह जिले के सुप्रसिद्ध श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर की पावन धरा पर परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी ससंघ, पूज्य निर्यापक मुनि श्री संभव सागर जी ससंघ, पूज्य मुनि श्री प्रभात सागर जी, मुनि श्री चंद्रसागर जी, मुनि श्री आनंद सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश हुआ। कुण्डलपुर कमेटी के प्रचार मंत्री जयकुमार जलज हटा तथा महामहोत्सव की मीडिया समिति के राजेश रागी ने बताया कि इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री निर्णय सागर जी ससंघ, पूज्य मुनि श्री विराट सागर जी ससंघ, पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी ससंघ, पूज्य मुनि श्री विशद सागर जी महाराज ससंघ का मंगल मिलन हुआ।
पूज्य आर्यिकारत्न श्री ऋजु मति माता जी ससंघ अगवानी में शामिल रहीं। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य, ब्रह्मचारी भैया जी ,दीदी जी, कुंडलपुर समाज बड़ी संख्या में यात्रीगण, कुंडलपुर स्टाफ आदि की उपस्थिति रही। स्मरण रहे कि आगामी 16 अप्रैल को आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महामहोत्सव हेतु आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समस्त शिष्य साधु साध्वी सम्मिलित होने हेतु देश के कोने कोने से आकर एकत्रित हो रहे हैं।













Add Comment