समाचार

दीक्षार्थी भाई श्रेयांश की निकली जयकार यात्रा : संयम जीवन में प्रवेश करो – साध्वी निखिलशीलाजी


 जैन दर्शन में संयम को मोक्ष पाने का राज मार्ग कहा गया है। हालांकि इस राज मार्ग पर चलने की हिम्मत कुछ विरले आत्मा कर पाती है। ऐसी ही एक मुमुक्षु आत्मा रतलाम निवासी श्रेयांश चौरड़िया के सत्कार बहुमान का शुभवस अर थांदला श्रीसंघ को प्राप्त हुआ। थांदला संघ ने सामूहिक नवकारसी के बाद श्रेयांश भैया की जय-जयकार करते हुए जयकार यात्रा निकाली पढ़िए जीवन लाल जैन की रिपोर्ट..


थांदला। जैन दर्शन में संयम को मोक्ष पाने का राज मार्ग कहा गया है। हालांकि इस राज मार्ग पर चलने की हिम्मत कुछ विरले आत्मा कर पाती है। ऐसी ही एक मुमुक्षु आत्मा रतलाम निवासी श्रेयांश चौरड़िया के सत्कार बहुमान का शुभवस अर थांदला श्रीसंघ को प्राप्त हुआ। थांदला संघ ने सामूहिक नवकारसी के बाद श्रेयांश भैया की जय-जयकार करते हुए जयकार यात्रा निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई स्थानीय पौषध भवन पर विराजित साध्वी मंडल के सानिध्य में संयम अनुमोदना सभा में परिवर्तित हो गई।

धर्मसभा को किया संबोधित

दीक्षार्थी भाई के संयम अनुमोदना में उपस्थित धर्मात्माओं को सम्बोधित करते हुए पूज्या श्री निखिलशीलाजी म.सा. ने कहा कि भव्य वातावरण में हाथी घोड़ों के साथ धूम धाम से दूल्हे राजा की बारात निकल रही थी तभी दूल्हे के कानों में मरण भय से पीड़ित मूक पशुओं का आक्रन्दन सुनाई दिया। उसका विवेक जागृत हुआ कि संसार की शुरुआत आश्रव से हो रही है तो आगे क्या होगा …? बस वही से उसने सभी प्राणियों को अभयदान देते हुए छःकाय प्रतिपाल बनने का निर्णय ले लिया। अनुपम साधना मार्ग को अपना कर वासुदेव श्रीकृष्ण के चचेरे भाई वे हमारे 22वें तीर्थंकर परम आराध्य भगवान अरिष्ट नेमिनाथ बन गए और धर्म की प्रभावना करते हुए यही मार्ग सबको बताया। श्रेयांस भैया को भी परिवार ऐसे ही बंधन में बांधनें के प्रयास कर रहे थे किंतु जिनके मन में दृढ़ वैराग्य भाव होते हैं, वे बंधन से निकल जाते हैं। जैनाचार्य पूज्य श्री उमेश मुनिजी की प्रार्थना अब जय हो अपनी अपनी भी का आलम्बन लेते हुए पूज्याश्री ने कहा कि अपने को जो व्यवहार प्रिय लगे वैसा ही व्यवहार हमें सबसे करना चाहिए। जीवन में जब भी वैराग्य भाव आये, उसे पुष्ट करते रहे तो एक दिन हम भी ऐसी ही भव्यता को प्राप्त कर सकते हैं व फिर अपनी भी जयजयकार होने लगती है। पूज्या श्री प्रियशीलाजी म.सा. ने कहा कि आध्यात्म सार में वैराग्य भाव आने के तीन कारण बताए हैं, जो मिथ्यात्व आदि 5 कारण रूप भव भ्रमण के जंतुओं से अरुचि, विषयों से अरुचि व संसार की असारता का ज्ञान है। संसार की तुलना शमशान से करते हुए पूज्याश्री ने कहा कि श्मसान कि तरह संसार में तृष्णा का गड्ढा कभी भरता नही, यहां ही शोक रूपी अग्नि जलती ही रहती है फिर अपयश की राख भी आपकी कितनी भी अच्छाई हो उड़ती ही रहती है। ऐसे में ज्ञानी जनों ने वैराग्य भाव को प्राप्त कर मोक्ष के सुख को शाश्वत बतलाया है। इस अवसर पर पूज्याश्री दीप्तिजी म.सा. ने मंगल स्तवन के माध्यम से संयम की अनुमोदना की।

भेंट किया अभिनन्दन पत्र

धर्म सभा में श्रीसंघ अध्यक्ष भरत भंसाली ने सकल संघ की ओर से दीक्षार्थी भाई श्रेयांश को उनके आगामी संयम जीवन की खूब खूब अनुमोदना कर मंगल कामना व्यक्त की। थांदला संघ की ओर से संघ के पूर्वाध्य नगीनलाल शाहजी, रमेशचन्द्र चौधरी, प्रकाशचंद्र घोड़ावत, महेश व्होरा, जितेंद्र घोड़ावत, भरत भंसाली, कोषाध्यक्ष संतोष चपड़ौद, ललित जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि लोढ़ा, चर्चिल गंग, संदीप शाहजी व धर्मलता महिला मंडल की ओर से अध्यक्ष पुष्पा घोड़ावत, गरिमा श्रीमाल, किरण श्रीमाल, मूर्ति पूजक संघ की ओर से कमल पीचा, तेरापंथ सभा से अरविंद रुनवाल आदि सहित अन्य संस्थाओं ने मुमुक्षु को शाल माला व अभिनन्दन पत्र व गुरुदेव का साहित्य भेंट कर बहुमान किया। सभा का संचालन संघ सचिव प्रदीप गादिया ने व प्रवक्ता पवन नाहर ने आभार माना।

 संयम अनुमोदना के लिए दिया धन्यवाद

दीक्षार्थी भाई श्रेयांश ने संयम अनुमोदना में उनके बहुमान के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि धर्म नगरी थांदला में अनेक महापुरुषों ने दीक्षा ली है व आगे भी लेंगे। ऐसे में उनके आगे कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। फिर भी कई लोग मुझसे पूछते हैं कि आपको वैराग्य कैसे आया तो मुझे समझ नहीं आया कि इसका क्या जवाब दू क्योंकि वैराग्य तो आत्मा का स्वभाव ही है। एक रूपक प्रस्तुत करते हुए मुमुक्षु भाई ने कहा कि यदि आपको पता चले कि आपके रास्ते में आगे चोर है जो आपको मारपीट कर आपके पास की सभी धन सामग्री चुरा लेंगे जिससे बचने के लिए सब पहले ही रख दो तो आगे वह सुरक्षित मिल जाएगी तो आप क्या करेंगे। यह धन – वैभव – परिवार सब छूटने ही वाला है इसलिए इसका स्वेच्छा से त्याग बाद के दुःख से बचने का सरल उपाय है फिर भगवान की वाणी पर भरोसा ही वैराग्य भाव को दृढ़ बनाता है। श्रेयांश ने कहा कि आप सभी इसी मार्ग पर चले व मुझे भी 28 अप्रैल को रतलाम में जिन शासन गौरव पूज्य श्री उमेश मुनिजी “अणु” के अंतेवासी शिष्य बुद्ध पुत्र पूज्य श्री जिनेन्द्र मुनि जी व अन्य संतों के सानिध्य में मेरी दीक्षा में आकर मेरे आत्म लक्ष्य प्राप्ति का मंगल आशीर्वाद प्रदान करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page