वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया कि इस दिन से सूर्य अपनी दिशा परिवर्तन करता हुआ दक्षिणी गोलाद्र्ध से उत्तरी गोलाद्र्ध में प्रवेश करता है, जिससे सूर्य की किरणें उत्तरी गोलाद्र्ध वाले देशों में पृथ्वी पर सीधी पडऩे लगती हैं। इससे प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जाती है। धीरे-धीरे दिन बड़े और रातें छोटी होती जाएगी। पढि़ए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
ग्वालियर।आज से सूर्य ने अपनी दिशा बदली है, जिससे दिन बड़े और रातें छोटी होने लगेगी। गर्मी का प्रकोप भी बढ़ता जाएगा। 21 मार्च गुरुवार आज दिन और रात बराबर समय 12-12 घण्टे के होंगे। अब हर दिन रातें छोटी होती जाएगी और दिन का समय बढ़ता जाएगा। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया कि इस दिन से सूर्य अपनी दिशा परिवर्तन करता हुआ दक्षिणी गोलाद्र्ध से उत्तरी गोलाद्र्ध में प्रवेश करता है, जिससे सूर्य की किरणें उत्तरी गोलाद्र्ध वाले देशों में पृथ्वी पर सीधी पडऩे लगती हैं। इससे प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जाती है। धीरे-धीरे दिन बड़े और रातें छोटी होती जाएगी। दिन बड़े होते-होते 13 घंटे 45 मिनिट तक और रातें केवल 10 घण्टे 15 मिनट रह जाएगी।
21 जून के सबसे बडा दिन और रात सबसे छोटी होगी
ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन के अनुसार आज से सूर्य उत्तरी गोलाद्र्ध सायन मेष राशि में प्रवेश करता है। इस बजह से उत्तरी गोलाद्र्ध में आने वाले देश, शहरों में भी दिन बड़ी रातें छोटी होती जाएगी और भीषण गर्मी होती जाएगी। जबकि दक्षिणी गोलाद्र्ध वाले देश शहरों में इस के विपरीत राते बड़ी दिन छोटे होते जाएगे, वहां सर्दी बढ़ती जाएगी। जैन ने बताया कि पृथ्वी को भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर दो भागों ने विभाजित किया गया है। उत्तरी गोलाद्र्ध और दक्षिणी गोलाद्र्ध। यह पृथ्वी की मध्य रेखा से किया गया है, जिसे भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा कहते है। इसके उत्तरी भाग को उत्तरी गोलाद्र्ध एवं दक्षिणी भाग को दक्षिणी गोलाद्र्ध भी कहते है।













Add Comment