गांधी नगर स्थित गोधा एस्टेट सुमतिथाम के ऐतिहासिक पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सान्निध्य प्रदान करने हेतु चर्या शिरोमणि अध्यात्म योगी आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महाराज ससंघ 29 पिच्छी का मंगल प्रवेश आज हो रहा है। स्वागत में जैन समाज उमड़ रहा है। पढ़िए रेखा जैन की रिपोर्ट…
इंदौर। गांधी नगर स्थित गोधा एस्टेट सुमतिथाम के ऐतिहासिक पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सान्निध्य प्रदान करने हेतु चर्या शिरोमणि अध्यात्म योगी आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महाराज ससंघ 29 पिच्छी का मंगल प्रवेश आज हो रहा है। सुमति धाम के मनीष और सपना गोधा परिवार ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन कर उनकी अगवानी की। इससे पहले आचार्य श्री का दोपहर को गोमटगिरी से पदविहार हुआ।
मंगल प्रवेश के दौरान देश के दक्षिण भारत,पश्चिम बंगाल,पंंजाब, हरियाणा, असम, राजस्थान सहित सभी हिस्सों से नृतक दल और बैंडबाजों के समूह अगवानी में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे हैं। करीब 3000 हजार श्रावको में आचार्य श्री स्वागत में पलकें बिछाए हुए हैं और उनकी अगवानी कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आचार्य श्री विशुद्धसागरजी ससंघ सान्निध्य में 5100 इन्द्र-इन्द्राणी 6 से 11 मार्च 2024 तक पंचकल्याणक में सम्मिलित होंगे।
गोधा एस्टेट में निर्मित 1008 श्री सुमतिनाथ भगवान का मंदिर तैयार हो गया है। सुमतिनाथजी की प्रतिमा वियतनाम के मार्बल से निर्मित है व अत्यंत मनमोहक है। 70 हजार स्क्वेयर फीट के वातानुकूलित पाण्डाल का निर्माण हो गया है। पूरी तरह से डिजिटल पंचकल्याणक में संपूर्ण एंट्री कोडिंग के माध्यम से होगी। शानदार व्यवस्थाओं के साथ होने जा रहे ऐतिहासिक पंचकल्याणक की तैयारियां पूर्णता की ओर है।
विशेष – यह खबर लगातार अपडेट की जाती रहेगी….
मंगल प्रवेश की झलकियां
फोटो हर्ष जैन











































Add Comment