समाचार

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का महाप्रयाण : आचार्य श्री को दी गई विनम्र विनयांजलि


पश्चिमपुरी स्थित श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 25 फरवरी की दोपहर 1 बजे आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज को समर्पित विनयांजलि सभा आयोजित हुई। विनयांजलि सभा का शुभारम्भ आचार्य श्री चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करने के साथ किया गया। विनयांजलि में सर्वप्रथम बच्चों ने मंगलाचरण के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी, वहीं श्री पार्श्व उपासक समूह की महिलाओं ने एक भक्ति गीत प्रस्तुत किया। पढ़िए चक्रेश जैन एवं राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। पश्चिमपुरी स्थित श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 25 फरवरी की दोपहर 1 बजे आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज को समर्पित विनयांजलि सभा आयोजित हुई। विनयांजलि सभा का शुभारम्भ आचार्य श्री चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करने के साथ किया गया। विनयांजलि में सर्वप्रथम बच्चों ने मंगलाचरण के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी, वहीं श्री पार्श्व उपासक समूह की महिलाओं ने एक भक्ति गीत प्रस्तुत किया। विनयांजलि सभा में आगरा की पश्चिमपुरी शैली के सभी महिला, पुरुष, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने आचार्य श्री के चरणों में विनयांजलि आर्पित की।

सभी वक्ताओं ने आचार्यश्री के जीवन से जुड़ी यादों, उनके तप- त्याग का गुणानुवाद किया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद निरंजन, प्रवीन राजावत भी मौजूद रहे। उन्होंने भी आचार्य श्री चरणों में अपनी विनयांजलि दी। विनयांजलि सभा में मंच संचालन पश्चिमपुरी मंदिर समिति के महामंत्री राहुल जैन किया। उन्होने आचार्य श्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आचार्य श्री की तपश्चर्या, उनके त्याग और उनके विचार आज भी सभी के दिलों में बसते हैं। उन्होंने भारत को भारत बनाने का जो सपना संजोया था, वह साकार हुआ है। विनयांजलि सभा के समापन अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि आचार्य श्री ने हथकरघा, प्रतिभास्थली, गौशाला, पूर्णायु जैसे तमाम सामजिक क्षेत्रों ने सभी प्रेरित किया है। उनके आदर्शों को सदैव याद किया जाएगा।

ये भी रहे मौजूद

विनयांजलि सभा में राजेश जैन, राहुल जैन, अनुराग जैन, संजय जैन, पंकज जैन जिनवाणी, रवि जैन, पकंज जैन जीएसटी, चक्रेश जैन, विवेक जैन, विशाल जैन, विपिन जैन, शैलेन्द्र जैन, राजेश जैन, अर्पणा प्रेम, राजीव जैन, अमित जैन, दीपक जैन, सुरेश चंद जैन, माया जैन, ममता जैन, सीमा जैन, शकुन्तला जैन, आशा,सोनी जैन, संगीता जैन, रितु जैन, मीडिया प्रभारी चक्रेश जैन एवं राहुल जैन सहित पश्चिमपुरी जैन समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page