मैत्री टीम के कार्यों की प्रशंसा के रूप में ग्वालियर संभाग के गजराराजा मेडिकल कॉलेज द्वारा मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन की टीम का सम्मान किया गया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
अंबाह। समाज सेवा में अग्रणी संस्था मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा समाज के हित में समय-समय पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन्हीं कार्यक्रमों की श्रृंखला में रक्तदान महादान कार्यक्रम विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। मैत्री टीम के कार्यों की प्रशंसा के रूप में ग्वालियर संभाग के गजराराजा मेडिकल कॉलेज द्वारा मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन की टीम का सम्मान किया गया।
मैत्री अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने उन रक्तवीरों का धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से इमरजेंसी के समय रक्त उपलब्ध हो पाता है। उनके द्वारा आमजन से अधिक से अधिक रक्तदान जैसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अपील की गई।













Add Comment