समाचार

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशियों में सबसे रईस हैं नवीन जैन : आभूषणों के बेहद शौकीन जैन और उनकी पत्नी के पास है 8 करोड़ रुपये से अधिक का सोना


उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव 2017 के दौरान घोषित की गई संपत्ति के अनुसार नवीन जैन के पास कुल 441 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास 2144.33 ग्राम और उनकी पत्नी के पास 8772.37 ग्राम सोना है। इनका बाजार मूल्य 8 करोड़ रुपये से अधिक है। नवीन जैन पीएनसी कंस्ट्रक्शन कंपनी में साझीदार हैं। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


आगरा। भाजपा की ओर से बुधवार को नामांकन करने वाले सातों राज्यसभा प्रत्याशियों में नवीन जैन सबसे रईस हैं। उनके और पत्नी के पास कुल 441 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्तियां हैं। खुद नवीन जैन के पास ही करीब 387 करोड़ की नकदी, शेयर, डिबेंचर, बीमा, आभूषण और पीपीएफ है। वे खुद और पत्नी दोनों आभूषणों के बेहद शौकीन हैं। उनके पास 2144.33 ग्राम और उनकी पत्नी के पास 8772.37 ग्राम सोना है। इनका बाजार मूल्य 8 करोड़ रुपये से अधिक है। नवीन जैन पीएनसी कंस्ट्रक्शन कंपनी में साझीदार हैं।

हथियार के भी शौकीन पूर्व मेयर की इतनी है नेट वर्थ

-नकदी, शेयर, डिबेंचर, बीमा, आभूषण, पीपीएफ, असलहा – 386 करोड़ 91 लाख 19,547 रुपये
-पत्नी के पास नकदी, शेयर, डिबेंचर, बीमा, आभूषण, पीपीएफ- 16 करोड़ 24 लाख 36766 रुपए
-दूसरे पारिवारिक खाते में 1 रोड़ 46 लाख 92,615 रुपये यं के नाम कृषि भूमि, व्यवसायिक भवन, प्लाट, आवासीय भवन का वर्तमान बाजार मूल्य 19 करोड 99 लाख 63,424 रुपए
-पत्नी के नाम कृषि भूमि, व्यवसायिक भवन, प्लाट व आवासीय भवन का वर्तमान बाजार मूल्य 15 करोड़ 3 लाख 1,479 रुपए
– संयुक्त परिवार खाते में संपत्तियों का कुल वर्तमान बाजार मूल्य- 2,29,60,826 रुपए
– सरकारी देनदारी स्वयं पर- 34,86,962 रुपये देनदारी पत्नी पर – 13,640 रुपए
-हथियार के भी शौकीन हैं। इनके पास बेबले स्कॉट रिवाल्वर है।

व्यापारी वर्ग को साधने का प्रयास
राज्यसभा चुनाव के लिए आगरा में नवीन जैन व मथुरा से चौधरी तेजवीर सिंह की उम्मीदवारी को राजनीतिक हलकों में इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है। जैन को राज्यसभा भेजकर भाजपा ने व्यापारी वर्ग को साधने का प्रयास किया है। नवीन जैन के जरिए पार्टी ने जैन समाज को भी जिले में राजनीतिक भागीदारी दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page