तीन दिन जैन मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन होंगे ।13 फरवरी को तेरहवें तीर्थंकर भगवान विमल नाथ का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा । बुधवार 14 फरवरी को आचार्य कुन्द कुन्द की जन्म जयन्ती और गुरुवार 15 फरवरी को तेरहवें तीर्थंकर भगवान विमल नाथ का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया जायेगा । पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट ।
फागी । कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, चौरू, नारेडा, मंडावरी, मेहंदवास, निमेडा, लसाडिया एवं लदाना सहित कस्बे के आदिनाथ मंदिर, बीचला मंदिर,मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ,पार्श्वनाथ दिगंबर जैन सहित सभी जिनालयों में 13 फरवरी को तेरहवें तीर्थंकर भगवान विमल नाथ का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा । बुधवार 14 फरवरी को आचार्य कुन्द कुन्द की जन्म जयन्ती, गुरुवार 15 फरवरी को तेरहवें तीर्थंकर भगवान विमल नाथ का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया जायेगा । जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि जैन समाज के श्रावक श्राविकाएं लगातार तीन दिन तक जैन तीर्थंकरों के कल्याणक दिवस तथा दिगम्बर जैन आचार्य का जन्म जयन्ती महोत्सव बडी धूमधाम से मनाएंगें ।
कार्यक्रम में अग्रवाल मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर झंडा एवं सरावगी समाज के अध्यक्ष महावीर कुमार अजमेरा ने संयुक्त रूप से अवगत कराया कि इन सभी आयोजनों में दिगम्बर जैन मन्दिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किए जाएंगे, मंदिर समिति के महामंत्री कमलेश चौधरी ने बताया कि इस मौके पर णमोकार महामंत्र के जाप्य, महाआरती भक्ति संध्या के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें ।













Add Comment