सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में आचार्य गुरुदेव के स्वास्थ्य लाभ की भावना से महामृत्युंजयी चंद्रप्रभ महाअर्चना कार्यक्रम हुआ। साथ ही कुण्डलपुर कार्यालय में गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर ध्वजारोहण भी किया गया। पढ़िए रत्नेश जैन और राजेश रागी बकस्वाहा की रिपोर्ट ।
कुण्डलपुर । सुप्रसिद्ध जैन सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में आचार्य प्रवर युग शिरोमणि 108 श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के मंगल आशीष से पूज्य श्री बड़े बाबा जी की चरण सन्निधि में आचार्य गुरुदेव के स्वास्थ्य लाभ की भावना से महामृत्युंजयी चंद्रप्रभ महाअर्चना कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलाष्टक, दिग्वंदन, यंत्राभिषेक, शांतिधारा इंद्र प्रतिष्ठा ,मंडप प्रतिष्ठा, नित्यमयपूजन , चंद्रप्रभ अर्चना के अंतर्गत सहस्त्रनाम विधान, चौबीसी विधान, त्रिकाल तीर्थंकर विधान, लघु सिद्धचक्र विधान ,चंद्रप्रभ विधान, नवग्रह विधान, तथा मातृका बीजाक्षरो का विधान का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कुण्डलपुर कमेटी के प्रचार मंत्री जयकुमार जलज हटा ने बताया कि कार्यक्रम पुन्यार्जक मोदी चंद्रकुमार, आलोक, अमित सराफ एवं समस्त मोदी सराफ परिवार दमोह एवं सागर रहे । पावन प्रेरणा एवं प्रतिष्ठाचार्य डॉ. अभिषेक जैन शिक्षाचार्य, डॉ. आशीष जैन शिक्षाचार्य जी द्वारा कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस अवसर पर कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यगण भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
कुण्डलपुर कार्यालय में गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ ने पदाधिकारी सदस्यों के साथ ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर राष्ट्रगान हुआ ,मेरी भावना का पाठ किया गया ,उद्बोधन के पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ, अजित कण्डया, आरके जैन, ललित सराफ, संजय कुबेर ,अजय निरमा, पुरुषोत्तम जैन ,श्रेयांश सराफ, आशीष गांगरा ,पवन जैन, राजेश जैन, वीरेन्द्र जैन सहित पदाधिकारी सदस्यगण ,प्रबंधक, कुंडलपुर स्टाफ, यात्रीगण एवं स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।













Add Comment