समाचार

प्रो. राजाराम जैन जी को पद्मश्री : भारत वर्षीय जैन समाज हुआ गौरवान्वित


भारत सरकार ने देर शाम पद्म पुरस्कारों की पूरी सूची जारी कर दी है। इस साल पांच लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्म श्री प्रदान किया जाएगा। जैन समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है की प्राकृत एवं जैन विद्या के जैन रत्न महामनीषी 97 वर्षीय आदरणीय प्रो. राजाराम जैन जी को पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट। 


इंदौर । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है. इस साल पांच लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्म श्री प्रदान किया जाएगा. केंद्र सरकार ने पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, अभिनेता वैजयंतीमाला बाली और के. चिरंजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और भरत नाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया है. जैन समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है की प्राकृत एवं जैन विद्या के जैन रत्न महामनीषी 97 वर्षीय आदरणीय प्रो राजाराम जैन जी को पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है।

जैन समाज गौरवान्वित

इंदौर दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, सुशील पांड्या, हंसमुख गांधी, टीके वेद, संजीव जैन संजीवनी, राजेश जैन दद्दू, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन सारिका जैन आदि ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा की प्रो. राजाराम जैन के इस चयन से भारत वर्षीय जैन समाज गौरवान्वित हुआ है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page