कुछ लोग व्हाट्स अप शिखर पर सूर्य को जैन चिह्न बता रहे हैं, जो कि गलत है। श्रीफल जैन न्यूज की अपील है, ऐसी भ्रामक पोस्ट को किसी भी ग्रुप में फॉरवर्ड न करें। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की अति सुंदर प्रतिमा को स्थापित किया गया। यह मूर्ति काले रंग की शालिग्राम पत्थर से बनाई गई है जिसे कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगराज ने तैयार किया है। रामलला की प्रतिमा को इस तरह से निर्मित किया गया है कि इसमें कई और प्रतिमाएं भी दिखाई दे रही है।
राम लला की श्यामल प्रतिमा में भगवान विष्णु के सभी दशावतारों की प्रतिमाएं उकेरी गई हैं। मस्तक की ओर स्वस्तिक, सूर्य, चक्र, गदा, ॐ उकेरा गया है। प्रतिमा में विष्णु जी के वाहन गरुड़ देव को भी उकेरा गया है। प्रतिमा में राम भक्त हनुमान जी की मूर्ति भी उकेरी गई है। कुछ लोग व्हाट्स अप शिखर पर सूर्य को जैन चिह्न बता रहे हैं, जो कि गलत है। श्रीफल जैन न्यूज की अपील है, ऐसी भ्रामक पोस्ट को किसी भी ग्रुप में फॉरवर्ड न करें।













Add Comment