समाचार

हाल में सम्मानित हुए हैं मालवा रत्न अवॉर्ड्स से : जीवन जैन चाय वाले का किया गया सम्मान


मालवा रत्न अवार्ड्स से सम्मानित होने और एक जनवरी को जन्म दिन के अवसर पर जीवदया प्रेमी श्री जीवन लाल जैन चाय वाले का विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान, अनंत श्री पौधारोपण समिति, जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी की ओर से स्वागत- सम्मान किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


नागदा। मालवा रत्न अवार्ड्स से सम्मानित होने और एक जनवरी को जन्म दिन के अवसर पर जीवदया प्रेमी श्री जीवन लाल जैन चाय वाले का विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान, अनंत श्री पौधारोपण समिति, जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी की ओर से स्वागत- सम्मान किया गया। विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान ने मालवा जीवदया रत्न से सम्मानित होने पर जीवन लाल जैन चाय वाले के बारे में बताया कि जीवन जैन खुद गरीब होते हुए भी गरीब, बेसहारा बेघर लोगों को रोजाना मुफ्त चाय पिलाने वाले नागदा के पहले व्यक्ति हैं।

इनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। इनका नाम ही जीवन है, यह औरों को भी जीवन देते हैं। सम्मानित कर बधाई देने वालो में नगर पालिका अध्यक्ष ओपी गहलोत, उपाध्यक्ष शर्मा, पार्षद प्रकाश जैन, सीएम अतुल, रामसिंह शेखावत, सज्जन सिंह शेखावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल यादव, पार्षद बबिता रघुवंशी, विमला चौहान, श्री श्री 1008महंत केशवानंद जी ब्रह्मचारी, राघवेन्द्र बल्लभ, व्यास लाल धागे वाले, विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक लालसिह राणावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूनेश सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह डोडिया, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष हेमलता तोमर, शब्द संयोजक सुन्दर लाल जोशी सूरज, पत्रकार कैलाश सलोनिया, राजेश सकलेचा, अमित बंब, पौधारोपण समिति अध्यक्ष प्रवीण पाल, भुवनेश्वर शर्मा, अशोक परांजपे, बजरंग सिंह चौहान, हिम्मत लाल सेठिया, कन्हैयालाल शर्मा, चम्मालाल शेर सत्यनारायण जोशी, राकेश दिक्षित, देवेंद्र नागर, सचिन योगी, सुरेश पाल, उर्मिला डांगरा, चंदन सिंह यादव, अनिरुद्ध सिंह चौहान, विजय कुमार पेडवा आदि मौजूद थे।

जीवन लाल जैन चाय वाले वो शख्स हैं, जिन्हें कई अवार्ड्स व कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। अभी हाल ही में अनिल जैन नाकोड़ा के पुकार समाचार पत्र व आस्था रोटी बैंक इन्दौर द्वारा मालवा रत्न अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है। इन पर ललित सरावगी द्वारा एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page