समाचार

सकल जैन समाज के लिए गौरवशाली क्षण : श्रवण संस्कृति के दिगंबर जैनाचार्य श्री सन्मति सागर और श्री सुनील सागर जी पर डाक डिकिट व सिक्का हुआ जारी


आचार्य श्री सन्मति सागर जी ऋषिराज के 14वें समाधि वर्ष व उनके लघुनंदन चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनील सागर जी गुरुदेव के 14वें पट्टारोहण वर्ष पर भारत सरकार द्वारा 20 रुपए का सिक्का व डाक टिकिट जारी किया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट..


इंदौर। युगश्रेष्ठ तपस्वी सम्राट आचार्य श्री सन्मति सागर जी ऋषिराज के 14वें समाधि वर्ष व उनके लघुनंदन चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनील सागर जी गुरुदेव के 14वें पट्टारोहण वर्ष पर भारत सरकार द्वारा 20 रुपए का सिक्का व डाक टिकिट जारी किया है, जिस पर दोनों पूज्यपाद आचार्यों के चित्र आशीष स्वरूप अंकित हुए। तीन तीर्थंकरों की जन्म भूमि हस्तिनापुर, उत्तरप्रदेश की पावन धरा पर पूज्यवर आचार्य श्री सुनील सागर जी गुरुराज के पावन हस्त कमलों से इन डाक टिकिट व सिक्कों का विमोचन गणमान्य अधिकारियों द्वारा किया गया।

इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन. महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल. सोशल फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका. हंसमुख गांधी. टीके वेद. राजीव जैन बंटी. संजीव जैन संजीवनी. राजेश जैन दद्दू. परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, निर्मला पीसी जैन, प्रभा जैन आदि ने जैन समाज के लिए गौरवान्वित पल बताया एवं सकल जैन समाज हर्षित हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page