दिगम्बर जैनाचार्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में सूर्य पहाड़ तीर्थ क्षेत्र का पंचकल्याणक महोत्सव आगामी 26 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी के तत्वावधान में असम के प्रमुख नगर गुवाहाटी की पुण्य धरा पर होने जा रहा है। पढ़िए ओमप्रकाश सेठी की रिपोर्ट…
गुवाहाटी। दिगम्बर जैनाचार्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में सूर्य पहाड़ तीर्थ क्षेत्र का पंचकल्याणक महोत्सव आगामी 26 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी के तत्वावधान में असम के प्रमुख नगर गुवाहाटी की पुण्य धरा पर होने जा रहा है। पूर्वोत्तर जैन समाज ने इसकी स्वीकृति के लिए श्री सूर्य पहाड़ विकास समिति, श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है, इसके साथ ही पंचकल्याणक निर्विघ्न हो और हम सभी के लिए कल्याणकारी, मंगलमय एवं आनन्दमय हो, ऐसी भगवान से प्रार्थना की है।













Add Comment