समाचार

वीडियो के जरिए भी दिए गए परिचय : जैसवाल जैन सम्मेलन में 235 प्रतिभाओं का हुआ परिचय


जैसवाल जैन समाज का दो दिवसीय परिचय सम्मेलन सोनागिर जी में चल रहा है। सम्मेलन के प्रथम दिन सन्मति फाउंडेसन के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन मधुवन दिल्ली एवं न्यास के महामंत्री सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने ध्वजारोहण किया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


सोनागिर। जैसवाल जैन समाज के अविवाहित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में दो सैकड़ा से अधिक युवक-युवतियों के परिचय प्रस्तुत किए गए। अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मनोज नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसवाल जैन समाज का दो दिवसीय परिचय सम्मेलन सोनागिर जी में चल रहा है। सम्मेलन के प्रथम दिन सन्मति फाउंडेसन के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन मधुवन दिल्ली एवं न्यास के महामंत्री सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने ध्वजारोहण किया।

पंडाल एवं मंच का उद्घाटन महेंद्र जैन, कमलेश जैन सीए, सुदीप जैन गुरुग्राम ने किया। कार्यक्रम में समाज के 235 अविवाहित युवक -युवतियों का परिचय कराया गया। साथ ही वीडियो द्वारा भी परिचय प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात श्रेष्ठी वर्ग द्वारा ने चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन एवॆ मां जिनवाणी की स्थापना की गई। स्वागत भाषण का वाचन रूपेश जैन दिल्ली किया। अजय जैन शिवपुरी ने समूह की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मनोज जैन कोटा के सहयोग से पारस चैनल एवं अहिंसा प्रभावना चैनल पर किया गया। समस्त धार्मिक क्रियाएं पंडित राकेश शास्त्री एवं महावीर जैन ने सम्पन्न कराईं। मंच संचालन रविंद्र जय जमूसर भोपाल, नवराज जैन जयपुर ने किया। रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
14
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page