जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाणोत्सव व गणधर गौतम स्वामी के केवलज्ञान महोत्सव एवं दीपोत्सव के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र (रेशंदीगिरि) नैनागिरि की पावन भूमि के गिरिराज स्थित पार्श्वनाथ चौबीसी जिनालय में देश के हजारों श्रद्धालु भक्तों ने भक्ति भाव से तीर्थराज की वंदना, पूजन अर्चन के साथ शांतिधारा कर निर्वाण लाडू समर्पित कर पुण्यार्जन किया। पढ़िए रत्नेश जैन रागी की रिपोर्ट….

बकस्वाहा। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाणोत्सव व गणधर गौतम स्वामी के केवलज्ञान महोत्सव एवं दीपोत्सव के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र (रेशंदीगिरि) नैनागिरि की पावन भूमि के गिरिराज स्थित पार्श्वनाथ चौबीसी जिनालय में देश के हजारों श्रद्धालु भक्तों ने भक्ति भाव से तीर्थराज की वंदना, पूजन अर्चन के साथ शांतिधारा कर निर्वाण लाडू समर्पित कर पुण्यार्जन किया। इस अवसर पर लाडू सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त पुरस्कार के साथ ही सांत्वना पुरस्कार से प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
आशी जैन रहीं प्रथम
जैन तीर्थ (रेशंदीगिरि) नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी के मंत्री राजेश रागी ने विज्ञप्ति में बताया कि लाडू सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोना आशी जैन दलपतपुर ने, द्वितीय स्थान अर्चना नवीन चंदेरिया दलपतपुर ने और तृतीय स्थान रानी जैन मकरोनिया सागर ने प्राप्त किया। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कार कल्पना दीनदयाल नगर सागर, अर्चना मुकेश सांधेलिया, विमला- मोतीलाल सांधेलिया दलपतपुर, विमला जैन बम्हौरी, कु. दीक्षा जैन दिशा मझगुवां, विद्या -सुरेंद्र सांधेलिया, सुनीता अमरेन्द्र मोदी, कल्पना लोहिया, कु. रजनी सांधेलिया दलपतपुर, संध्या जैन बम्हौरी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर कु. आशी जैन पुत्री देवेंद्र कुमार दलपतपुर वाले नैनागिरि जिन्होंने आगरा में पूज्य सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में समयसार ग्रंथ प्रशिक्षण में तृतीय स्थान प्राप्त किया है, को भी सम्मानित किया गया। लाडू सजाओ प्रतियोगिता में अशोक नायक अरिहंत हॉस्पिटल बण्डा, विनोद जैन एलआईसी सागर, राहुल जैन इंदौर, सीएमए आशीष जैन पन्ना, चंद्र कुमार बम्हौरी ने निर्णायक की भूमिका अदा की।













Add Comment