मालवीय रो़ड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट की ओर से बड़े दिगंबर जैन मंदिर में कार्तिक कृष्ण अष्टमी पर 23वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान का रजत कलश से अभिषेक किया गया। पढ़िए संजय जैन नायक और प्रणीत जैन की रिपोर्ट…

रायपुर। मालवीय रो़ड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट की ओर से बड़े दिगंबर जैन मंदिर में कार्तिक कृष्ण अष्टमी पर 23वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान का रजत कलश से अभिषेक किया गया। ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि प्रत्येक माह पड़ने वाली अष्टमी एवं चतुर्दशी का दिन विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। अष्टमी एवं चतुर्दशी के दिन सभी जैन मंदिरों में विशेष पूजन, अनुष्ठान विधान आदि का आयोजन किया जाता है। राजधानी रायपुर के बड़े दिगंबर जैन मंदिर मालवीय रोड में भी इन दिनों विशेष पूजा होती है। श्री पार्श्वनाथ भगवान का रजत कलशों से अभिषेक कलश उपरांत रिद्धि -सिद्धि प्रदाता चमत्कारी वृहद शांति धारा की गई। तत्पश्चात उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने श्रीजी की मंगलमय आरती की। सभी ने पूजन कर महाअर्घ्य चढ़ा कर अंत में विसर्जन पाठ किया। इस अवसर पर ट्रस्ट कमेटी के ट्रस्टी संजय जैन सतना, उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू, प्रवीण जैन, सुरेश मोदी, महेंद्र जैन, बंटी जैन, प्रणीत जैन, सुजीत जैन, समित जैन, अक्षत जैन, कृष जैन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं। ट्रस्ट कमेटी द्वारा आगामी 11 नवंबर को सुबह 7 बजे शांति विधान का आयोजन किया गया है। इसके बाद 13 नवंबर को सुबह 8030 बजे वर्तमान जिनशासन नायक 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमे सुबह 7 बजे अभिषेक, शांतिधारा, आरती, पूजन पश्चात निर्वाण लाडू चढ़ाए जाएंगे।













Add Comment