समाचार

भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा ने चला रखा है सदस्यता अभियान : गजराज गंगवाल ने मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज का लिया आशीर्वाद


भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल (दिल्ली) का आज श्री दिगंबर जैन समाज, कोडरमा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। महासभा अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल (दिल्ली) ने मुनि श्री के चरण धोने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में महासभा के सदस्य बहुत कम हैं। आप सभी महासभा के सदस्य बन कर महासभा की कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं। पढ़िए राज कुमार अजमेरा और नवीन जैन की रिपोर्ट….


झुमरीतिलैया। भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल (दिल्ली) का आज श्री दिगंबर जैन समाज, कोडरमा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मंगलवार को सुबह जैन संत जिन प्रभावक परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयेश सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से शुभ संयोग परिवार की ओर से 1008 श्री महावीर भगवान की प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक शांति धारा के साथ संगीतमय पूजन किया गया। इसके पश्चात कोडरमा के जमाई और महासभा अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल (दिल्ली) ने मुनि श्री के चरण धोने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में महासभा के सदस्य बहुत कम हैं। अभी सदस्यता अभियान चल रहा है। आप सभी महासभा के सदस्य बन कर महासभा की कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं। अभी सदस्यों के एक अलग अभियान में 3 श्रेणियां हैं, डॉयमंड, गोल्डन व सिल्वर। तीन तरह के सदस्य अभी अभियान द्वारा बनाये जा रहे हैं।

भगवान महावीर के 2550वें महोत्सव व चारित्र चक्रवर्ती आचार्य 108 शांतिसागर जी शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में 31 मार्च तक निशुल्क सदस्य बनाए जा रहे हैं। आप ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनकर अपनी आई डी बनाएं और महासभा से जुड़कर महासभा का हाथ मजबूत करें। महासभा हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगी। तीर्थक्षेत्रों के विकास, गरीब भाइयों का उत्थान,पढ़ाई के लिए जरूरतमंद जैन विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप आदि कई सामाजिक कार्य पूरे भारत में महासभा कर रही है। अगर सभी सदस्य सक्रिय हो जाएं तो महासभा और भी समाज उत्थान के कार्य कर सकती है। अभी महासभा ने राजनीतिक मंच में भी सक्रिय हो गई है। सभी जगह जैन समाज को भी राजनीति में आने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज ने कहा कि महासभा संस्था 125 साल पुरानी है और पूरे भारत मे पुराने जितने जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में मंदिर थे, उनका जीर्णोद्धार महासभा कराकर बहुत सुंदर कार्य कर रही है। इन संस्था का उद्देश्य कोई तेरह पंथ या बीस पंथ नहीं ये केवल दिगम्बर पंथ है। इन महासभा को मेरा मंगल आशीर्वाद है। इसके साथ ही महासभा अध्यक्ष का स्वागत समाज के मार्ग निर्देशक जैन सुरेश झांझरी, जैन सुशील छाबडा, सुरेश जैन महामंत्री, जैन ललित सेठी, सह मंत्री राज छाबडा, कोषाध्यक्ष जैन सुरेन्द काला, चातुर्मास संयोजक नरेंद झांझरी, महासभा के कोडरमा संवाददाता जैन राज कुमार अजमेरा, महिला समाज ने जैन हेमा गंगवाल का प्रभारी राजकुमार जैन और नवीन जैन ने स्वागत किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page