समाचार

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहेंगे मौजूद : शरद पूर्णिमा पर होगा विश्व की सबसे बड़ी स्फटिक मणि की प्रतिमा का अभिषेक


साउथ तुकोगंज स्थित दिगंबर जैन समवशरण मंदिर में स्वर्ण बेदी पर विराजित विश्व की सबसे बड़ी (51 इंच ऊंची) स्फटिक मणि की श्री 1008 शांतिनाथ भगवान की सुदर्शनीय एवं अतिशयकारी प्रतिमा का 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर अभिषेक किया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। साउथ तुकोगंज स्थित दिगंबर जैन समवशरण मंदिर में स्वर्ण बेदी पर विराजित विश्व की सबसे बड़ी (51 इंच ऊंची) स्फटिक मणि की श्री 1008 शांतिनाथ भगवान की सुदर्शनीय एवं अतिशयकारी प्रतिमा का 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्रमण संस्कृति के महामहिम संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के अवतरण दिवस पर प्रातः 7:30 बजे देश के वयोवृद्ध और अनुभव समृद्ध मनीषी जैन विद्वान पंडित रतनलाल शास्त्री के सानिध्य एवं निर्देशन में विधि- विधान के साथ स्वर्ण कलशों से अभिषेक होगा।

प्रचार प्रमुख राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर कई त्यागी व्रती, ब्रह्मचारी भैया एवं ब्रह्मचारिणी दीदी और काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। मंदिर ट्रस्ट एवं तुकोगंज समाज के वरिष्ठ सर्व श्री अरुण सेठी, आजाद जैन, सी ए अशोक खासगीवाला, राजेश जैन लॉरेल, ऊषा रानी डोषी, हंसमुख गांधी, संजीव जैन संजीवनी, मनोज मुकेश बाकलीवाल एवं समवशरण ग्रुप के विकास जैन, अमित जैन, अभय जैन, शैलेश जैन एवं अजीत जैन आदि ने समाज जनों से अभिषेक समारोह में पधारने एवं पुण्यार्जन करने का आग्रह किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page