समाचार

पठन सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान : जैन मिलन महिला द्वारा बच्चों को वितरित की सामग्री


जैन मिलन महिला द्वारा शासकीय विद्यालय में बच्चों को पठन पाठन संबंधी सामग्री वितरित की गई। विद्यालय में जैन मिलन महिला द्वारा बच्चों को कॉपी, पेंसिल किट एवं बिस्किट आदि का वितरण किया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। (मनोज नायक) जैन मिलन महिला द्वारा शासकीय विद्यालय में बच्चों को पठन पाठन संबंधी सामग्री वितरित की गई। जैन मिलन महिला की केंद्रीय संयोजिका भावना जैन द्वारा सभी सदस्याएं रुई की मंडी मुरेना में संचालित शासकीय विद्यालय पहुंची। विद्यालय में जैन मिलन महिला द्वारा बच्चों को कॉपी, पेंसिल किट एवं बिस्किट आदि का वितरण किया। इस अवसर पर जैन मिलन की सदस्यों ने स्कूल स्टाफ से बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी अन्य जरूरतों के बारे में भी पूछा।

जैन मिलन की पदाधिकारी और सदस्य जैसे ही विद्यालय में पहुंचीं तो बच्चों ने नमस्ते करके उनका अभिवादन किया। जब महिलाओं ने उनको पेंसिल किट एवं बिस्किट के पैकेट वितरित किए तो बच्चों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने एक सुर में जैन मिलन की सदस्यों का धन्यवाद भी किया। महिलाओं ने स्कूल की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा तो टीचर्स ने बताया कि वहां कक्षा एक से पांच तक कुल 130 बच्चे पढ़ते हैं। जैन मिलन की केंद्रीय संयोजिका भावना जैन प्रिंसिपल एवं टीचर्स से बच्चों की और जरूरतों के बारे में पूछा एवं उनको पूरा करने की बात कही।

अध्यक्ष जुली जैन ने टीचर्स से सरकारी सुविधाओं के बारे में पूछा तो पता चला कि सरकार की तरफ से सभी बच्चों को किताबें व भोजन दिया जा रहा है। इस दौरान संगठन की कोषाध्यक्ष शिक्षा जैन ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। जैन मिलन की सदस्यों ने कहा कि बच्चों को उपहार देकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। इस अवसर पर केंद्रीय संयोजिका भावना जैन, सरिता जैन, अध्यक्ष जूली जैन, मंत्री शिल्पी जैन, कोषाध्यक्ष शिक्षा जैन, बबिता जैन, उषा जैन, किरण जैन, प्रीति जैन, अरुणा जैन, पारुल जैन, श्वेता जैन वंदना आदि मौजूद रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page