समाचार

श्री गिरनार तीर्थ जी का नाम बदलने का विरोध : पीएम, गृहमंत्री व गुजरात सीएम के नाम लिखा पत्र 


जैन राजनीतिक चेतना मंच ने गुजरात में जैन तीर्थ गिरनार जी का नाम बदलकर दत्तात्रेय तीर्थ क्षेत्र करने पर राजनीतिक चेतना मंच ने आपत्ति जताई है। इसे लेकर प्रधानमंत्री गृहमंत्री एवं गुजरात के मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर विरोध जताया है। पढ़िए राजेश जैन द्ददू की रिपोर्ट…


इंदौर। जैन राजनीतिक चेतना मंच ने गुजरात में जैन तीर्थ गिरनार जी का नाम बदलकर दत्तात्रेय तीर्थ क्षेत्र करने पर राजनीतिक चेतना मंच ने आपत्ति जताई है। इसे लेकर प्रधानमंत्री गृहमंत्री एवं गुजरात के मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर विरोध जताया है।

मंच के प्रदीप गंगवाल ने बताया गुजरात सरकार ने गिरनार क्षेत्र को दत्तात्रेय तीर्थ से संबोधित कर गुजरात पवित्र धाम विकास बोर्ड के प्रस्ताव के माध्यम से विकास के लिए 114 करोड़ रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की।

विकास कार्य का स्वागत करने के साथ-नाम बदलने पर आपत्ति जताते हुए राजेश जैन दद्दू ने कहा कि जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान की दीक्षा तपस्या कैवल्य ज्ञान व निर्माण स्थल गिरनार पहाड़ हैं। कई मुनियों की मोक्ष स्थली है।

साथ ही कहा कि 1950 से पहले का कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है जिससे गिरनार पर्वत की पहचान दत्तात्रेय के नाम से होती हो। पत्र में गिरनार पर्वत पर विकास की योजना क्रियान्वित करने से पहले दत्तात्रेय तीर्थ का नाम योजना से हटाने की मांग समग्र जैन समाज के द्वारा की गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
4
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page