समाचार

उपाध्याय श्री विरंजन सागर महाराज ने चातुर्मास समिति की बैठक ली : अष्ट द्रव्य से पूजन व श्रीफल अर्पित कर लोगों ने आशीर्वाद लिया


उपाध्याय श्री विरंजन सागर महाराज ने सकल दिगंबर जैन समाज और चातुर्मास समिति की बैठक ली और आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों पर चर्चा की। दोपहर में उपाध्याय श्री की धर्मसभा के पहले पूर्व विधायक सुनील जैन और आचरण संपादक निधि जैन ने अष्ठ दृव्य से पूजन कर श्रीफल अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। पढ़िए मनीष सागर विद्यार्थी की रिपोर्ट…


सागर। उपाध्याय श्री विरंजन सागर महाराज ने सकल दिगंबर जैन समाज और चातुर्मास समिति की बैठक ली और आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों पर चर्चा की। दोपहर में उपाध्याय श्री की धर्मसभा के पहले पूर्व विधायक सुनील जैन और आचरण संपादक निधि जैन ने अष्ठ दृव्य से पूजन कर श्रीफल अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। शाहगढ़ में उपाध्याय मुनि श्री के सानिध्य में 13 अगस्त को होने जा रहा महिला सम्मेलन महिलाओं की प्रेरणा स्त्रोत संपादक निधि जैन के निर्देशन में और 10 सितंबर को पत्रकार संमेलन पूर्व विधायक सुनील जैन के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।

चातुर्मास समिति द्वारा आगंतुक सभी भक्तों कोपगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। पूजन में अष्टमंगल द्रव चढ़ाने के लिए बाहर से आए सभी भक्तों, महिला मंडल, बालिका मंडल, नवयुवक मंडल को मिला। इसके बाद बंडा पहुंचकर निर्यातक मुनि श्री अभय सागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

मनीष सागर विद्यार्थी ने बताया कि सागर संभाग में लगभग 25 स्थानों पर दिगंबर जैन मुनि -आर्यिका संघ चातुर्मास कर रहे है और चातुर्मास से धर्म प्रभावना होती रहती है। लोगों में 4 महीने तक धर्म का वातावरण बना रहता है क्योंकि इस समय अधिकतर लोगों का व्यापार कम रहता है और लोगों का झुकाव धार्मिक आयोजन के प्रति बढ़ जाता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page