समाचार

माथुर वैश्य समाज का ज्ञानतीर्थ पर पौधारोपण : वृक्ष हमारे जीवन के संतापों को समाप्त करते हैं – डॉ.के.के.गुप्ता


वृक्ष हमारे जीवन में और धरती के पर्यावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्षों से जहां एक तरफ हमें ऑक्सीजन मिलती है वहीं दूसरी ओर वृक्ष धरती के प्रदूषण को समाप्त करते हैं। हमारे आसपास वृक्ष होने से जीवन में मानसिक शांति एवम अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। वृक्ष हमारे जीवन में और धरती के पर्यावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्षों से जहां एक तरफ हमें ऑक्सीजन मिलती है वहीं दूसरी ओर वृक्ष धरती के प्रदूषण को समाप्त करते हैं। हमारे आसपास वृक्ष होने से जीवन में मानसिक शांति एवम अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। वृक्ष हमारे जीवन के संतापों को समाप्त करने की शक्ति रखते हैं। विश्व के सभी धर्म शास्त्रों एवम भारतीय जीवन दर्शन में वृक्षों का महत्व बताया गया है।

यह विचार मुरैना के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के.के.गुप्ता ने ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में माथुर वैश्य समाज के पौधारोपण कार्यक्रम में व्यक्त किए। माथुर वैश्य समाजजन श्री ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर पहुंचे । सभी ने ज्ञानतीर्थ पर विराजमान बड़े वावा श्री आदिनाथ भगवान एवं आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सभी माथुर वैश्य बंधुओं ने सामूहिक रूप से ज्ञानतीर्थ मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया। जमीन में गड्ढा खोदकर वृक्ष लगाने के पश्चात उसमें खाद एवं पानी भी डाला गया। ज्ञानतीर्थ परिवार ने सभी बंधुओं का सम्मान किया। पौधारोपण कार्यक्रम में राकेश गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता, प्रयागदास गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, अतुल गुप्ता, आनंद गुप्ता, डॉक्टर के के गुप्ता, रविंद्र गोयल, अर्पित गोयल, अनुराग गुप्ता, संजय गुप्ता, सौरभ गुप्ता, विनोद गुप्ता, निधि गुप्ता, संजन गुप्ता, प्रीति गुप्ता, अनीता गुप्ता, रजनी गुप्ता, ऋतु गुप्ता, रानी गुप्ता, रिया गुप्ता, पूजा गुप्ता, मंजू गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page