समाचार

आचार्य काम कुमार नंदी की हत्याकांड : जैन समाज ने निकाली मौन रैली, निष्पक्ष जांच की मांग


जैनाचार्य 108 श्री कामकुमार नन्दी मुनि की बर्बर हत्याकाण्ड के विरोध में निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव तीर्थ चक्रवर्ती 108 सुधा सागर जी महाराज के आह्वान पर एवं आगरा दिगम्बर जैन परिषद के तत्वाधान में एक विशाल मौन रैली एमडी जैन इंटर कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई। पढ़िए राहुल जैन और आशीष जैन की रिपोर्ट…


आगरा। जैनाचार्य 108 श्री कामकुमार नन्दी मुनि की बर्बर हत्याकाण्ड के विरोध में निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव तीर्थ चक्रवर्ती 108 सुधा सागर जी महाराज के आह्वान पर एवं आगरा दिगम्बर जैन परिषद के तत्वाधान में एक विशाल मौन रैली एमडी जैन इंटर कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई। यह रैली एमडी जैन इंटर कॉलेस से प्रारम्भ होकर सेंट जोन्स चौराहा, राजा मण्डी चौराहा, इमरजेन्सी, नाई की मण्डी, सुभाष पार्क, ढाकरान होती हुयी कलेक्ट्रेट डीएम ऑफिस पर पहुँची और आगरा दिगम्बर जैन परिषद के पदाधिकारियों, अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन परदे वाले, डॉ. जितेन्द्र जैन अशोक जैन पूर्व नगर प्रमुख राजेन्द्र जैन एडवोकेट, राकेश जैन पार्षद, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू प्रेमेंद्र जैन द्वारा संयुक्त रूप से डीएम साहब की अनुपस्थिति में एडीएम. को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री कर्नाटक सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इस रैली मे आगरे के सम्पूर्ण जैन समाज ने अपना कारोबार बंद रखकर इस रैली को समर्थन दिया।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग

महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार ने कहा कि जल्द से जल्द कर्नाटक सरकार दोषियों को पकड़कर मृत्युदंड दे तथा इसकी निष्पक्ष जांच कराएं। जैन समाज कायर नहीं है, जैन समाज की भावनाओं की ज्यादा परीक्षा न ली जाए। शीघ्र अति शीघ्र दोषी लोग पकड़े नहीं गए तो जैन समाज एक बड़े आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। जैन समाज के महान विद्वान तपस्वी गुरूदेव आचार्य 108 श्री कामकुमार नन्दी महाराज जिन्होंने चिक्कोडी जिले के हीरेखोड़ी ग्रामीण क्षेत्र में “गुरूकुल पार्श्वनाथ जैन आश्रम” की स्थापना की थी, जिसके माध्यम से वे लगभग 15 वर्षों से शिक्षा का प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों के विकास एवं उत्थान का महान कार्य कर रहे थे। आचार्य श्री कामकुमार नन्दी जी महाराज निकट के नन्दी पर्वत पर स्थित आश्रम में निवास भी कर रहे थे।

आपको ज्ञात है कि 6-7 जुलाई 2023 को कुछ आसामाजिक तत्वों ने जबरन आश्रम में घुसकर आचार्य श्री कामकुमार नन्दी जी महाराज के साथ मारपीट की, उन्हें करंट लगाकर भीषण यातनाएं दी और फिर क्रूरतापूर्वक उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर बर्बरता की सारी सीमाएं लांघ दी। स्वतन्त्र भारत के इतिहास में इस जघन्य हत्याकाण्ड ने कर्नाटक के गौरवशाली इतिहास पर एक काला धब्बा लगा दिया है। सम्पूर्ण विश्व का जैन समाज इस अविश्वसनीय बर्बर घटना से अत्यन्त दुखी होकर सदमे में है और आक्रोशित भी है कि कैसे अपने साधुओं की सुरक्षा कर सके। इसमें मांग की है कि स्पेशल पुलिस टास्क फोर्स के माध्यम से इस घटना की गम्भीरता से जाँच कराकर सभी अपराधियों को तुरन्त गिरफ्तार करवाया जाए।

अपराधियों के खिलाफ सरकार शीघ्र चार्जशीट दाखिल करे। फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से अपराधियों पर तुरन्त मुकदमा चलवाकर उन्हें शीघ्र मृत्युदण्ड की सजा दिलाई जाए। प्रदेश में अन्य दिगम्बर जैन साधु साध्वियों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। प्रमुख रूप से श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति के महामंत्री डा० जितेन्द्र जैन, अर्थमंत्री पुष्पेन्द्र जैन, परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन परदे वाले, निर्मल जैन मोट्या, अशोक जैन पूर्व उपनगर प्रमुख, राकेश जैन पार्षद, मनोज जैन बाकलीवाल, चौधरी विमल जैन, सतीश जैन उपमंत्री, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, राहुल जैन, राजनीतिक चेतना मंच के महामंत्री, जिला महामंत्री प्रमेन्द्र जैन, अक्षय जैन, मनीष जैन ठेकेदार, विमल जैन, रविन्द्र जैन, हेमा चौधरी, गौरव जैन, सुबोध पाटनी, अमित सेठी, दीपक जैन, राहुल जैन पश्चिमपुरी, शुभम जैन, सिद्धार्थ जैन, समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव जैन पोद्दार, श्वेताम्बर जैन समाज के सुशील जैन, जीवन जैन अहिंसा, अंशुल जैन, अंकुश जैन, पंकज जैन, नरेश जैन, अनुराग जैन, राजेश जैन, अजय जैन, अविनाश जैन, अनिल जैन रईस, अरूण जैन, सुभाष चन्द जैन, अनिल जैन बजाज एफसीआई, नरेश लुहाड़िया, विजय जैन, दिलीप जैन, श्रीमती ऊषा जैन, श्रीमती जयंती जन पूर्व पार्षद, सुषमा जन, शशि जैन, सरिता काला,रश्मि जैन, वंदना जैन आदि उपस्थित थे

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page