समाचार

हत्या के विरोध में काली पट्टी बांध किया बाजार बंद : जैनाचार्य के हत्यारों को दी जाए फांसी- सर्वसमाज


सर्वसमाज द्वारा जैनाचार्य की हत्या के विरोध में नगर में बाजार बंद कर काली पट्टी बांध विरोध प्रर्दशन कर एक ज्ञापन केंद्र सरकार, कर्नाटक सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित उपजिलाधिकारी महरौनी अभिमन्यु को सौंपा। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…


महरौनी (ललितपुर)। सर्वसमाज द्वारा जैनाचार्य की हत्या के विरोध में नगर में बाजार बंद कर काली पट्टी बांध विरोध प्रर्दशन कर एक ज्ञापन केंद्र सरकार, कर्नाटक सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित उपजिलाधिकारी महरौनी अभिमन्यु को सौंपा। जैन इतिहास में यह सबसे दुखद घटना है कि जब कर्नाटक में जैनाचार्य की निर्मम हत्या कर दी। बता दें कि कर्नाटक के बेलगांव जिले के चिकोडी तालुक स्थान पर नंदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ पर 5 जुलाई को जैनाचार्य काम कुमार नंदी की अराजक तत्वों ने अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी, जिससे देश के समस्त जैन समाज में काफी रोष व्याप्त है और जगह जगह समाज ज्ञापन देकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की तथा संत की सुरक्षा की मांग कर रहा है। इसी क्रम में भारत बंद कार्यक्रम के अन्तर्गत मुनिश्री सुधासागर महाराज के आह्वान पर सकल महरौनी समाज, सर्व समाज, व्यापार मंडल एवं महिला समिति ने केंद्र सरकार, कर्नाटक सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी सजा की मांग की।

संतों से दुर्व्यवहार दुखदायी

श्री सुधासागर मार्केट पर समाजजन एकत्रित हुए और मौन जुलूस के रुप में तहसील परिसर पहुंचे, जहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बड़ोनिया ने कहा कि संतों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार एवं हत्या जैसे कृत्य काफी दुखदायी और निंदनीय हैं। शासन को चाहिए कि संतों की सुरक्षा का ध्यान रखें और जैनाचार्य के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने जैनाचार्य की हत्या को कलंक बताया और शासन को संतों की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। इस मौके पर नगर पंचायत पार्षदों ने भी अपनी विरोध दर्ज कराया।

ये रहे मौजूद

इस मौके उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल, व्यापार मंडल,जैन पंचायत कमेटी,श्री यशोदय तीर्थ कमेटी, श्री सर्वतोभद्र जैन सौशल ग्रुप, श्रीसुधासागर यशोदय महिला समिति, अखिल भारतीय महिला समिति,श्री सुधासागर यशोदय व्यायाम शाला ने अपना विरोध दर्ज कराया।इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बड़ोनिया,जैन समाज अध्यक्ष कोमल चंद्र, मंत्री प्रमोद सिंघई,प्रशन्न सिंघई बब्बा,रिंकू , व्यापार मंडल अध्यक्ष भागेश खजुरिया,समाजसेवी दुष्यंत बडौनिया , निशांत जैन,जाहर सिंह बघेल, जाकिर अली पार्षद,प्रेमनारायण साहू, मुकेश खरे पार्षद,रवि अहिरवार पार्षद,अनिल मिठया, वीरेंद्र डोगरया,अंजनी दुबेदी,नाथू राम पाल,सुरेश साहू, लक्ष्मी साहू, मोना लक्ष्यकार, बरूण सिंह, प्रशन्न सिंघई, राजेश खिमलासा, मुकेश सिरवईया, गजेन्द्र सिंह बुंदेला,भगवत सिंह,काले लौडुआ,भागचंद सिलौनया, अस्सू सिंघई, नितिन शास्त्री,पवन पार्षद,संजय सिंघई, संजीव विलौआ, आशू सतभैया, रजनीश सिलौनया, दीपक सिंघई, अनिल कठरया,संजीव सिंघई, रमेश भायजी, राकेश सराफ एडवोकेट, जिनेश मलैया, आमोद चौधरी, आनन्द सराफ , नितिन सिंघई, रीतेश सराफ, सतेंद्र सिंघई, धनु मोदी, दिससू पठा, अंकुश कठरया, सत्यम डोगरया, युवराज, भरत गुढ़ा, अमन, नरेंद्र मलैया, अरविंद भायजी, आकाश चौधरी, हैप्पी, शानू कठरया, शानू बडकुल, प्रमोद पठा, अभिषेक सिंघई, भैया खंचाजी, राजकुमार पठा, आशू पारौल, मुन्ना लौडुआ, सनिल, संजीव भायजी, सुनील,सजल लौड़ुआ, राजा, रश्मि मलैया, सपना सिंघई, लवली, छाया सिंघई, राखी सिंघई, प्रीति स्वामी, स्वीटी सराफ, अक्षरा,प्रीति वुदनया, रिमी सराफ,जूली, रूबी, अर्चना, रजनी, सोम्या सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page