समाचार

श्रमण कामकुमार नंदी की हत्या के विरोध में 20 जुलाई को प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान : जैन समाज में रोष व्याप्त 


श्रमण 108 श्री कामकुमार नंदी जी महाराज की क्रूरतम हत्या से अहिंसा प्रेमी अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के युवा वर्ग एवं सम्पूर्ण समुदाय में रोष व्याप्त है। 20 जुलाई को प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया। पढ़िए जिनेन्द्र जैन की रिपोर्ट…


जयपुर। श्रमण 108 श्री कामकुमार नंदी जी महाराज की क्रूरतम हत्या से अहिंसा प्रेमी अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के युवा वर्ग एवं सम्पूर्ण समुदाय में रोष व्याप्त है। जैन समुदाय के राष्ट्रीय संगठनों के आदेश पर प्रदेश के सभी अहिंसा प्रेमी और जैन समुदाय के लोगों से राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने 20 जुलाई को श्रमण की हत्या एवं श्रमणों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखने के लिए जिला स्तर पर जिला कलेक्टर एवं ब्लॉक स्तर पर उपजिला कलेक्टर के माध्यम से रखने के लिए निवेदन किया।

श्रमण जैन धर्म की अमूल्य धरोधर 

इस अवसर पर समाज सेवी सुनील जैन ने बताया कि श्रमण जैन धर्म की अमूल्य धरोहर है जब वह ही नही रहेंगे तो जिन शासन कहां से रह पाएगा जब जिनशासन ही नही रहेगा तो श्रावक – श्राविकाओं तो मात्र कल्पनाओं में होंगे। आज देश ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण विश्व का जैन समुदाय दुःखी है, निशब्द है, स्तब्ध है। हम सभी अहिंसा प्रेमी और अहिंसा प्रेमी और जिन शासन के उपासक अपने-अपने प्रतिष्ठान 20 जुलाई को इस कृत्य का विरोध करते हुए बंद रखेंगे। इसके अलावा जहां-जहां जो भी जैन समुदाय का बंधु सेवाओं में लगे हुए है। चाहे वह सरकारी सेवा हो या निजी सेवा हो सभी को इस दिन का अवकाश रखना है, बंद रखना है और बंद रखने में सहयोग भी करना है। जैन सोश्यल ग्रुप के उपाध्यक्ष मंगल चन्द जैन ने सभी व्यापार संघों से प्रार्थना की इस अमानवीय कृत्य की भर्त्सना करते हुए हम अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखेंगे तथा साधु संतो के प्रति अपनी श्रद्धा और भावनाओं को व्यक्त करते हुए सरकार को बाध्य करेगे की आगामी भविष्य में ऐसे किसी भी कृत्य की पुनरावृत्ति किसी भी समुदाय में न हो।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page